September 18, 2026 04:21:01
पूर्व मंत्री आशू-संजय तलवार के साथ अमरनाथ यात्रा से लौटे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश ब

पूर्व मंत्री आशू-संजय तलवार के साथ अमरनाथ यात्रा से लौटे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

दिनेश बस्सी पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में धांधली करने का आरोप

Jul6,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

चंद घंटे पहले ही अमरनाथ यात्रा से लौटे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी को पंजाब पंजाब विजिलेंस की ओर से गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ घंटे पहले विजिलेंस ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर में हुए घोटालों को लेकर बस्सी से पूछताछ कर रही थी, बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया गया। दिनेश बस्सी पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू और पूर्व विधायक संजय तलवार के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए थे और उनके आज वहां से लौटने के तुरंत बाद विजिलेंस ने उनको पूछताछ के लिए बुलाया था। दिनेश बस्सी को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन बनवाने में लुधियाना के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू का बड़ा आशीर्वाद प्राप्त था और इसके साथ-साथ वह लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमन बालासुब्रह्मण्यम के भी खासम खास थे। गौर हो कि जब चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया था और उसके तुरंत बाद ही तत्कालीन पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के दबाव में दिनेश जोशी को चेयरमैन के पद से हटा दिया गया था। इस दौरान भी दिनेश बस्सी पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में कई घोटाले करने की चिंगारियां उठी थी, लेकिन सरकार कांग्रेस की थी इसलिए उन पर किसी तरह का बड़ा एक्शन नहीं लिया गया। लेकिन अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 4 महीने बाद उन पर कड़ी कार्रवाई होती दिखाई दे रही है। स्टेट विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद अब लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में हुए घोटालों की भी परतें खुलने की संभावना जताई जा रही है। गौर हो कि पंजाब विजिलेंस के पास लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एक्स चेयरमैन रमन बालासुब्रह्मण्यम से संबंधित कईं घोटालों की शिकायते पहुंची हुई है और उन पर इंक्वायरी भी जारी है। बताया जाता है कि दिनेश बस्सी पंजाब के कुछ मंत्रियों के बिचौलियों के तौर पर काम कर रहे थे और वह कई मंत्रियों के राजदार भी माने जाते है।

Amritsar Improvement Trust Ex Chairman Dinesh Bassi Arrested



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं