आज लुधियाना डाइंग एसोसिएशन की बैठक प्रधान अशोक मक्कड़ जी की अध्यक्षता में रिगल ब्लू होटल में चंडीगढ़ रोड पर हुई इसमें लुधियाना के सारे डाइंग उद्यमियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसमें डाइंग इंडस्ट्री में आ रही दिक्कतों के बारे में चर्चा की गई। सभी ने यह स्वीकार किया डाइंग इंडस्ट्री में इनपुट कॉस्ट बहुत बढ़ गई है। सीईटीपी लगने के कारण सीईटीपी को पानी साफ करने के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं। रॉ मटेरियल बहुत बढ़ गया है। बिजली की शॉर्टेज के कारण डाइंग को जनरेटर पर चलाना पड़ रहा है जिससे लागत बहुत बढ़ गई है। डाइंग इंडस्ट्री में लगने वाले डाइस कैमिकल की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। बॉयलर में चलने वाली फ्यूल राइस हस्क, लक्कड़ और कोयला बहुत महंगा हो गया है। इस कारण सभी ने सर्वसम्मति से घोषणा की की पॉलिस्टर और ऐक्रेलिक की Dyeing का रेट Rs 5/-per kg बढ़ाया जाएगा और P/C ड्राइंग का रेट ₹8 किलो बढ़ाया जाएगा। मीटिंग में अशोक मक्कड़ बॉबी जिंदल अंकुर खन्ना कमल चौहान, पंकज,जीपी सिंह ,बब्बू जिंदल अवतार सिंह विमल नारंग, विपन कुमार अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, अखिल कुमार भी मौजूद थे
Dying Rate Increase In Ludhiana