रेप केस में भगोड़े चल रहे पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने आज अपने 4 अन्य साथियों सहित सरेंडर कर दिया। थोड़ी देर में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौर हो कि रेप केस में सिमरजीत सिंह बैंस सहित छह लोग भगोड़े थे, जिनमें से 2अभियुक्त पहले सरेंडर कर चुके है। गौर हो कि सिमरजीत सिंह बैंस को एक उम्मीद सुप्रीम कोर्ट से थी और वहां भी उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद उनके पास सरेंडर के अलावा कोई दूसरा हल भी नहीं है। गौर हो कि कांग्रेस कार्यकाल दौरान सिमरजीत सिंह बैंस की गिरफ्तारी ना होने के पीछे कांग्रेस के एक मंत्री का हाथ होने की बातें खूब उड़ती रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से सिमरजीत सिंह बैंस पर लगातार पुलिस का शिकंजा कसता चला जा रहा था।
Ex M Simarjeet Singh Bains Surrender