September 18, 2026 04:20:49
बुडढा नाला की सफाई संबंधी रिपोर्ट को संधवा ने किया विधानसभा कमेटी बनाने का एलान, भोला ग्रेवाल होंगे

बुडढा नाला की सफाई संबंधी रिपोर्ट को संधवा ने किया विधानसभा कमेटी बनाने का एलान, भोला ग्रेवाल होंगे चेयरमैन

Jul20,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

बुड्‌ढा नाला व सतलुज नहर में गिरने वाले नाले के पानी का ब्यौरा जानने के लिए बुधवार को विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा लुधियाना दौरे पर रहे। इस दौरान कुलतार संधवा ने कहा कि बुड्‌डा नाला को फिर से साफ करने व इस पर रिपोर्ट के लिए विधानसभा में कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी का चेयरमैन विधायक दलजीत ग्रेवाल भोला को लगाया गया। संधवा ने कहा कि जो लोग पानी को दूषित कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायक दलजीत सिंह भोला की अगुवाई में सात सदस्य कमेटी घग्गर नदी की सफाई को यकीनी बनाएगी। भाेला अग्रवाल की अगुवाई वाली कमेटी में विधायक मदन लाल बग्गा, गुरप्रीत सिंह, बीरइंद्र गोयल, कुलवंत सिंह, मनप्रीत सिंह अयाली और संदीप जाखड़ सहित कुल सात सदस्य रहेंगे। संधवा ने गांव वलीपुर, गौंसपुर और कई अन्य गांवों के उन प्वाइंटस का भी जायजा लिया जहां बुडढा नाला का पानी सतलुज नहर में गिरता है। स्पीकर संधवा ने कहा कि राज्य के सभी जल स्रोतों को साफ करने के साथ कुदरती स्रोतों की पंजाब सरकार रक्षा करेगी। इसके साथ ही संधवा ने कहा कि विधानसभा की कमेटी बुड्‌डा नाला और घग्गर नदी की स्थिती को समझेगी और इस कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं इस काम में लगने वाले एस.टी.पी की स्थापना और अन्य प्रोजेक्टों की भी देखरेख यही कमेटी करेगी। जो लोग पानी को गंदा करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संधवा ने पंजाब प्रदूषण बोर्ड को बुड्‌ढा नाला को प्रदूषित करने वाले उद्योगों की सूचि बनाने को कहा है और एक महीने में उनकी रिपोर्ट मांगी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने संधवा को बुड्‌ढा नाला के 650 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के बारे जानकारी दी। स्पीकर के साथ पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा व डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक मौजूद रहीं।

Sandhwan Announces Formation Of Legislative Assembly Committee On Cleaning Budha Dariya



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं