September 19, 2026 04:09:31
पंजाब सरकार हलवारा एयरपोर्ट को शुरू करने के लेकर गंभीर- संजीव अरोड़ा

पंजाब सरकार हलवारा एयरपोर्ट को शुरू करने के लेकर गंभीर- संजीव अरोड़ा

Jul23,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मार्च में राज्य सरकार बनने के बाद से हलवारा हवाई अड्डे को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए ईमानदारी एवं गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर सरकार के स्तर पर कुछ बैठकें हो चुकी हैं। संजीव अरोड़ा, सांसद (राज्यसभा) भी लगातार मामले को देख रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त, लुधियाना जोकि ग्लाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर भी हैं, के साथ बैठक करने के अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एएआई) के चेयरमैन के साथ एक बैठक भी की है। इस संबंध में राज्य सरकार की दो आधिकारिक बैठकें भी हो चुकी हैं। इन बैठकों में निर्णय लिया गया है कि शेष खर्च राज्य सरकार को ही वहन करना है। अधिक जानकारी देते हुए, सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक इस प्रोजेक्ट पर 52 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह राशि जमीन अधिग्रहण व सड़क निर्माण पर खर्च की गई है। अब, लगभग 12-15 करोड़ रुपये की लागत से एक प्रारंभिक टर्मिनल स्थापित किया जाना है। राज्य सरकार ने एक बैठक की है ताकि इस बात का निर्णय लिया जा सके कि कौन सा विभाग उस पर खर्च की निगरानी करेगा। बाकी खर्च भी राज्य सरकार को ही वहन करना है। अरोड़ा ने कहा कि हलवारा हवाईअड्डा चालू हो जाने के बाद साहनेवाल हवाईअड्डा बंद हो जाएगा और एएआई इस हवाईअड्डे का व्यवसायीकरण करेगा। साहनेवाल हवाई अड्डे का व्यवसायीकरण हो जाने के बाद राज्य सरकार को अपनी 51% निवेशित की गई राशि एएआई से वापस मिल जाएगी। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी नागरिक उड्डयन मंत्री को एक पत्र लिखा है कि साहनेवाल हवाई अड्डे के मॉनीटाइज़शन के बदले भुगतान जारी किया जाए। उन्होंने कहा, “हालांकि, राज्य सरकार ने फैसला किया है कि वह एएआई से भुगतान जारी होने का इंतजार नहीं करेगी और वह अपने संसाधनों पर हलवारा हवाई अड्डे का प्रारंभिक टर्मिनल स्थापित करेगी”। अरोड़ा ने कहा कि राज्यसभा सांसद और आप नेता राघव चड्ढा, जो जनहित के मामलों पर राज्य सलाहकार समिति के चेयरमैन भी हैं, भी इस मामले में व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं ताकि हलवारा हवाईअड्डा जल्द से जल्द काम करना शुरू कर दे।

Punjab Government View On Halwara Airport



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं