नगर निगम में आज करीब एक साल के अंतराल के बाद दूसरी बार कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का प्रस्ताव हंगामें के बीच पास कर दिया गया। बात करें पहली मीटिंग तो इसमें कच्चे मुलाजिमों की तादाद 2507 मुलाजिमों की थी, ये संख्या इस मीटिंग में बढ़कर 3987 मुलाजिम पर पहुंच गई। सवाल ये है कि अगर साल पहले 2507 कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की सूची बनी तो सत्ता से कांग्रेस सरकार की विदाई होते ही आम आदमी पार्टी के सिर पर 1480 नए कच्चे मुलाजिमों का बोझ क्यों डाल दिया गया। हालांकि इस मीटिंग में कुछ कौंसलर्स की ओर से कच्चे मुलाजिमों की सूची में अंडर ऐज, ओवर एज और कच्चे व पक्के मुलाजिों की दोनों सूची में नाम होने जैसे कईं मामले भी इस मीटिंग दौरान उठे। जिस पर मेयर बलकार सिंह व निगम कमिश्नर शैना अग्रवाल ने एक सप्ताह में कमेटी की ओर से इन नामों की सूची को तय कर इसे सरकार को भेजने की बात कही और कहा कि डमी व जाली नामों को इस सूची से बाहर किया जाएगा। खुद शिरोमणि अकाली दल से नेता विपक्ष जसपाल सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि उनके वार्ड में कुल 18 सीवरेज के कच्चे मुलाजिम हैं, जिन्हें वे अच्छे से जानते हैं, इसके बावजूद उनके वार्ड से 24 मुलाजिम इस सूची में डाले गए हैं। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू की पत्नी ममता आशू ने भी इस सूची में कईं तरह की गड़बड़ी होने के आरोप लगाए। बड़ी बात है कि मेयर बलकार सिंह की ओर से इसके लिए एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें कौंसलर जय प्रकाश व सन्नी भल्ला को मेंबर लिया गया था, लेकिन ये सूची फाइनल तक इन्हें किसी भी मीटिंग में नहीं बुलाया गया। इसका मतलब मेयर की ओर से केवल कागजी कार्रवाई को ये कमेटी बनाई गई और अफसरों ने भी मेयर का रुख समझ सूची फाइनल कर डाली। कुछ कौंसलर्स ने नाम न छापने की शर्त में यहां तक कह दिया गया कि कुछ डमी कच्चे मुलाजिम इस सूची में डालने के लिए 2 से 3 लाख रुपए की राशि ली गई है और ऐसे जाली मुलाजिम 300 से भी अधिक हैं। जबकि कच्चे मुलाजिमों के बढे़ हुए आंकडे़ में हेल्थ ब्रांच के 2489 कच्चे मुलाजिम, ओएंडएम से 1104 व कच्चे ड्राइवर बेलदार माली के नाम से 394 मुलाजिम इस सूची में हैं। कर्मचारियाें काे पक्का करने पर माेहर लग गई है। पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद दूसरी बार साेमवार काे लुधियाना नगर निगम सदन की बैठक में यह फैसला किया गया। ------- --सदन में प्रस्ताव को लेकर जुटे 7 विधायक व 68 कौंसलर, बाहर से दबाव बनाने को हजारों मुलाजिमों ने किया शक्ति प्रदर्शन आज मीटिंग से पहले नगर निगम ए जोन के गेट पर हजारों सफाई व सीवर कर्मचारी मुलाजिमों को पक्का करने के प्रस्ताव को पास करवाने के लिए बाहर अपना शक्ति प्रदर्शन करते दिखे तो अंदर 7 विधायक व 68 के करीब कौंसलर इस प्रस्ताव को लेकर निगम सदन में जुटे दिखाई दिए। मेयर की ओर से बनाई कमेटी में आप विधायक मदन लाल बग्गा ने उन्हें भी शामिल करने की बात कही, लेकिन मेयर ने इंकार कर दिया।
The Proposal To Confirm Raw Employees In The Corporation House Is Passed