September 18, 2026 02:34:44
पब्लिक को पेश रही समस्याओं को लेकर विधायक बागा द्वारा पीपीसीबी अधिकारियों के साथ बैठक

पब्लिक को पेश रही समस्याओं को लेकर विधायक बागा द्वारा पीपीसीबी अधिकारियों के साथ बैठक

Aug8,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना नार्थ के विधायक मदन लाल बागा ने आज अपने कार्यालय में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें इलाका निवासियों को पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पीपीसीबी इस अवसर पर चीफ इंजीनियर गुलशन राय के अलावा विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।इस मीटिंग में बग्गा ने लोगों को हो रही परेशानी से अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसमें खास तौर पर एल्डिको कॉलोनी की कठिनाइयों पर भी प्रकाश डाला गया। इसके अलावा हलका नॉर्थ में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई और उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश भी दिए गए। पीपीसीबी चीफ इंजीनियर गुलशन राय द्वारा विधायक मदन लाल बागा को आश्वासन दिया गया कि प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए कि लोगों का काम तत्काल किया जाए ताकि आम जनता परेशानी से बच सके। रिहायशी कॉलोनियों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विधायक मदन लाल बागा ने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा उपेक्षित लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार आम लोगों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Mla Bagga Meeting With The Ppcb Officials

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं