पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट ने करोड़ों रुपए के ड्रग्स मामले में नामजद होने के बाद गिरफ्तार पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को जमानत दे दी है, जिससे मजीठिया के लिए बड़ी राहत मिली है। उन्हें साढ़े 5 महीने के बाद बेल मिली है। यह फैसला पंजाब एवम हरियाणा हाइकोर्ट के डबल बेंच ने सुनाया। वह 24 फरवरी से पटियाला जेल में बंद थे। अभी फैसले की कॉपी का इंतजार किया जा रहा है। जिसमें काफी कुछ और स्पष्ट होगा। शाम तक उनके रिहा होने की उम्मीद है। अकाली दल लगातार इस केस को राजनीतिक रंजिश करार दे रहा था।
Sad Leader Bikram Singh Majithia Gets Bail In Punjab Ndps Case