लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू के पीए हरजिंदर सिंह ढींडसा (35) पर आज सुबह 15-16 के करीब लोगों की ओर से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आ रहा है । यह पूरा मामला फिरोजपुर रोड स्थित अय्याली चौक के पास आया। जानकारी मुताबिक हरजिंदर सिंह ढींडसा अपने गांव थरीके से निकल अय्याली चौक से एक बस के पास जा रहे थे, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए 15 16 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। तलवारों और तेजधार हथियारों से लैस हमलावर करीब 5 मिनट तक उन पर वार करते रहे । इस हमले में हरजिंदर सिंह के सिर पर गहरे घाव आए हैं और डॉक्टर भी अभी उनकी स्थिति के बारे में साफ नहीं बता पा रहे। उन्हें गंभीर हालत में फिरोजपुर रोड स्थित मेडिवेज हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया है। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से आंतकवाद के खिलाफ जमकर मोर्चा खुला हुआ है और वह जेल में सजायाफ्ता आतंकवादियो की रिहाई पर लगातार अपना विरोध जताते रहे हैं। मेयर बलकार सिंह संधू व कई अन्य राजनीतिक लोग उनका हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुंच चुके है।
Attack On Mp Ravneet Bittu Pa