September 19, 2026 06:31:24
Big Breaking-- फूड एंड सप्लाई स्कैम एफआईआर में विजिलेंस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को किय

Big Breaking-- फूड एंड सप्लाई स्कैम एफआईआर में विजिलेंस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को किया नामजद !

Aug18,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

फूड सप्लाई डिपार्टमेंट में गाड़ियों पर फर्जी नंबर लगाकर ट्रांसपोर्ट का कॉन्ट्रैक्ट लेने के बड़े घोटाले में विजिलेंस की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को भी एफआईआर में नामजद कर लिया है !इस मामले में अभी तक विजिलेंस की ओर से पुष्टि नहीं की गई, लेकिन सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भारत भूषण आशू एफआईआर का हिस्सा बन चुके हैं। गौर हो कि कल इस मामले में विजिलेंस की ओर से भारत भूषण आशू के पीए मीनू पंकज मल्होत्रा को नामजद किया गया था और उसके बाद से मीनू फरार बताए जा रहे हैं । असल में इस मामले में गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज की गई थी और गुरप्रीत सिंह व उनके साथियों की ओर से इस पूरे घोटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू का नाम लिया गया था। जिसके बाद से भारत भूषण आशू भी अपने बचाव को हाईकोर्ट की ओर मूव कर गए थे। हालांकि अभी तक भारत भूषण आशू को हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिल पाई है और अब अगर विजिलेंस की ओर से उन्हें एफआईआर का हिस्सा बना लिया गया है तो आने वाले दिनों में उनकी मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं। गौर हो की इस मामले में विजिलेंस की ओर से कांट्रेक्टर तेलु राम को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था और अब मीनू के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू का नाम भी उसकी ओर से ही लिए जाने की बात कही जा रही है । जिसके बाद विजिलेंस की ओर से आशु को इस एफआईआर में नामजद करने की बातें सामने आ रही है। हासिल कर लिया है पहले ही कहा जा रहा था कि तेलू राम पुलिस रिमांड में कई तरह के अहम खुलासे कर सकते हैं जिससे विजिलेंस की जांच कई अधिकारियों और नेताओं की और बढ़ सकती है।

Fir On Ex Minister Bharat Bhushan Ashu In Food Supply Big Scam



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं