शनिवार को पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग की ओर से पूर्व मंत्री आभूषण आशु को शेल्टर देते हुए विजिलेंस को दी गई चतावनी के बाद आज पंजाब के अनाज मंडी के लेबर व ट्रांसपोर्ट के छोटे ठेकेदारो ने कांग्रेस और राजा वाडिंग के खिलाफ धरना देने का एलान कर दिया गया। पूर्व मंत्री आशु के समय के 2000 करोड़ रुपये के घोटाले के जांच आप सरकार द्वारा चल रही थी और मामले में विजिलेंस की ओर से दर्ज एफआईआर में जहां एक कांट्रेक्टर तेलु राम को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं पूर्व मंत्री आशु के पीए मीनू मल्होत्रा के साथ साथ खुद भारत भूषण आशू को इस एफआईआर में नामजद करने की बात कही जा रही है। लेकिन अब इस जांच को प्रभावित करने के लिए राजा वडिंग विजिलेंस के खिलाफ मोर्चा खोलने की कोशिश में है। लेकिन शिकायतकर्ता ठेकेदारों की ओर से राजा वडिंग के खिलाफ काउंटर अटैक कर उनकी ओर से भी धरना देने का एलान आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर किया गया। पंजाब के अनाज मंडी के लेबर व ट्रांसपोर्ट के छोटे ठेकेदार आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एकजुट हुए उन्होंने सोमवार को अपने बच्चों सहित विजिलेंस के दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों के खिलाफ धरना देने का बिगुल बजा दिया है और चाहे उन्हें वहीं शहीद होना पड़े वह इंसाफ लिए बिना नहीं मानेंगे का दावा भी उनकी और से किया गया। *क्या है पूरा मामला* पंजाब के अनाज मंडी के लेबर व ट्रांसपोर्ट के छोटे ठेकेदारों ने कांग्रेस सरकार के मंत्री आशु द्वारा 2000 करोड रुपए के घोटालों को बेनकाब किया गया था ,जिसकी विजिलेंस जांच भगवंत मान सरकार के निर्देशों पर चल रही है पंजाब के मंडियों के लेबर व ट्रांसपोर्ट के छोटे ठेकेदारों की यूनियन ने 2020 से लेकर 2022 तक लगातार तीन साल कांग्रेस की सरकार द्वारा लेबर कॉटेज , सिर्फ लेबर पी ई जी व सिर्फ ट्रांसपोर्ट के टेंडरों में रातों-रात 5000 छोटे ठेकेदारों को दरकिनार कर सिर्फ अपने चहेते 20-25 बड़े ठेकेदारों को सारे पंजाब की अनाज की लेबर ट्रांसपोर्ट का ठेका मनमाने रेटों पर अलॉट किया ताकि छोटे ठेकेदार कंपटीशन से बाहर हो जाएं। जिससे 5000 छोटे ठेकेदार बेरोजगार हो गए थे। ठेकेदार यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह, राजू भादसों ,सचिन कुमार ,मेहर चंद , चरनजीत ,केवल ,शीश पाल व राज कुमार आदि मौजूद रहे।
Food Supply Or Mandi Board Contractors Press Conference