पंजाब कांग्रेस के राज्य भर से पार्टी वर्कर व नेता कांग्रेस भवन में एकत्रित हो रहे है। जहां कांग्रेस द्वारा विजिलैंस द्वारा किए जा रहे पुलिस केसों, रेड व गिरफतारियों के विरोध में आज विरोध का कार्यक्रम है। इस दौरान पहुंचे सीएलपी लीडर प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस भवन का गेट न खुलने के चलते नाराज हो गए और वे वहां से चले गए। इस बात का पता चलने पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग गुस्सा गए तथा गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों पर जमकर बरसे। वडिंग ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से सवाल किया कि आखिर किसने उन्हें यह अनुमति दी कि प्रताप सिंह बाजवा की गाड़ी को अंदर जाने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि यह हरकत बर्दाश्त नही की जाएगी और उन्होंने आप सरकार पर आरोप लगाते हुए पुलिस कर्मी पर एक्शन की मांग की। लेकिन इस पूरे प्रकरण में एक बात यह भी है कि प्रताप सिंह बाजवा और राणा के पी कांग्रेस भवन के गेट से एंट्री भी कर गए थे लेकिन उनके स्वागत में कोई बड़ा लेता बाहर ना होने के चलते वह दोबारा वापस लूट गए। कांग्रेस वर्करों ने आज विजिलैंस दफतर के बाहर जाकर प्रदर्शन करना है। जिसकी पूरी तैयारियां हो चुकी है व वर्कर नेता भी पहुंचे हुए है।
Today Congress Protest Against Vigilance