पूर्व कांग्रेस मंत्री भारत भूषण आशू की विजिलैंस द्वारा कथित ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में गिरफतारी के बाद अब सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पूर्व डीएसपी व डीइओ मामले में दिए अहंकारी बयानों ने आशू को आज यहां तक पहुंचा दिया है। भारत भूषण आशू के खिलाफ सबूतों के आधार पर ही एक्शन हो रहा है व कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने जब हम लोगों के पास जाकर वोट मांग रहे थे तो यह कहा जा रहा था कि जिन लोगों ने पंजाब का खजाना लूटा है, उससे पाई पाई का हिसाब लिया जाएगा। यह उसकी के तहत हो रहा है। इसमें कोई राजनीतिक रंजिश नहीं है। ऐसा होता तो किसी पर भी पर्चा हो जाता। सबूतों के बाद ही एक्शन हो रहा है। कानून अपना काम कर रहा है। कितना बड़ा घोटाला हुआ है। कौन कौन अफसर व सियासी लोग भ्रष्टाचार में है, उन पर फिर एक्शन हो रहा है। कल दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट जिनके साथ धक्का हुआ है, वो भी आए हुए थे। जिस प्रकार की धमकियां व भाषा का इस्तेमाल कर रहे है व मंत्री होतेे हुए करते रहे है, जैसे डीएसपी व डीइओ मामले में अहंकारी बयान दिए थे। पहले कहते थे पकड़ो अब पकड़ लिया तो कहते है क्यों पकड़ लिया। मालूम हो कि कांग्रेस द्वारा यह आरोप लगाए जा रहे थे कि बिना सबूतों के सियासी रंजिश तहत केस दर्ज किया गया है।
Cm Bhagwant Mann On Ex Minister Ashu Arrest