September 19, 2026 06:29:44
विजिलेंस ने लुधियाना मेयर को भी भेजा सम्मन-पूछे गए सवाल, प्रॉपर्टी कारोबार के बडे़ मगरमच्छ के भी फरा

विजिलेंस ने लुधियाना मेयर को भी भेजा सम्मन-पूछे गए सवाल, प्रॉपर्टी कारोबार के बडे़ मगरमच्छ के भी फरार होने की खबर

कुछ ही देर में डयूटी मेजिस्ट्रेट के समक्ष आशू को किया जाएगा पेश

एक्स मंत्री आशू व पीए मीनू मल्होत्रा के करीबियों को भेजा गया है सम्मन

Aug27,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

फूड एंड सप्लाई ट्रांसपोटेएशन घोटाले में गिरफतार किए गए एक्स मनिस्टर भारत भूषण आशू और उनके पीए मीनू पंकज मल्होत्रा (जो फरार हैं) के लिंक खंगालने को विजिलेंस की ओर से उनके नजदीकियों को सम्मन भेजने का सिलसिला जारी है। आशू के सबसे खास कौंसलर सन्नी भल्ला के साथ साथ लुधियाना के मेयर बलकार सिंह संधू को भी ये सम्मन भेजा गया है और वे इस सम्मन के तहत अपनी हाजरी लगा कुछ सवालों के जबाव भी दे आए हैं। बड़ी बात है कि बलकार सिंह मेयर बनवाने में सबसे अहम भूमिका तत्कालीन मंत्री भारत भूषण आशू की रही है और नगर निगम में किसी पालिसी या बडे़ फैसले पर मेयर जो फैसले लेते थे, वे आशू के आफिस से ही तय कर लिया जाता था। इसके साथ साथ साउथ सिटी इलाके में प्रॉपर्टी कारोबार का बड़ा किंग कहे जाने वाला एक अन्य कारोबारी भी आशू की गिरफतारी के बाद फरार बताया जा रहा है। कुछ सालों पहले ये प्रॉपर्टी किंग केवल एक सामान्य डीलर था, लेकिन अब ये डीलर एक बड़ा प्रॉपर्टी किंग लुधियाना में अपनी पहचान बना चुका है और 100 करोड़ रुपए तक की बड़ी प्राॅपर्टी के लिए भी बिड़ करता इसे देखा जा चुका है। सूत्र बताते है कि इस प्रॉपर्टी किंग के भी तार विजिलेंस आशू के साथ जोड़ने की कोशिश में हैं। इसका बड़ा कारण है कि पिछले पांच सात सालों में इस प्रॉपर्टी डीलर ने जिस लिहाज से बडे़ बडे़ प्रॉपर्टी के सौदे (एकड़ों में ) खरीदे है, उससे प्रॉपर्टी के धंधे से जुडे़ कईं व्यापारी हैरान थे। अब इसके पीछे किस किस नेता ने अपना काला धन इंवेस्ट किया है, ये अब विजिलेंस का जांच का बड़ा हिस्सा है। विजिलेंस की ओर से भेजे जा रहे इन सम्मन से कांग्रेसी नेताओं में व टीम आशू में खलबली मचनी शुरु हो गई है। वहीं कुछ ही देर में विजिलेंस की ओर से आशू को डयूटी मेजिस्ट्रेट के समक्ष पेश भी किया जाना है। सम्मन की सूची में किंग प्रॉपटी डीलर का मालिक, शाम सपरा, एक मैरिज पैलेस का मालिक के नाम भी शामिल बताया जाता है। मेडिकल ट्रीटमेंट के नाम पर पूर्व मंत्री आशू को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है, की बातें विजिलेंस के चंडीगढ़ हैडक्वार्टर में बोली जा रही है और बताया जाता है कि इस पूरे मामले को इंवेस्टीगेट कर रहे आफिसर्स को भी सख्ती से पेश आने की हिदायत भी कर दी गई है। --------- सम्मन मिल चुके लोगों से जानिये क्या क्या पूछा जा रहा 1. आप एक्स मनिस्टर को कब से जानते हैं और क्या संबंध है 2. आप ने एक्स मंत्री के साथ मिलकर कोई चल अचल संपति खरीदी है 3. आप पास कितनी प्रॉपर्टी है और इसका पूरा ब्यौरा 4. आप के पास कौन से माॅडल की कौन कौन सी कार है 5.आपके कौन कौन से बैंक में अकाउंट है और उनकी पिछले पांच साल की स्टेटमेंट 6. आपकी आईटी रिटर्न का ब्यौरा 7 आपके बच्चे कहां पर कौन से स्कूल कालेज में पढ़ रहे हैं। 8 इसके बाद इन से एक एफिडेविट भी लिया जा रहा है कि आप ने जो कहा सच कहा और इसके अलावा उनके पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। ------ इस सम्मन से एक बात साफ है कि विजिलेंस अपने रिकार्ड के लिए पूरे दस्तावेज जुटा रही है और जिन से भी एफिडेविट लिए जा रहे हैं तो उनकी अगर कोई ओर प्रॉपर्टी कहीं बाहर पकड़ में आती है तो इससे आने वाले दिनों में उनकी मुश्किलें बढ़नी तय है।

Vigilance Also Sent Summons To Ludhiana Mayor



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं