September 18, 2026 01:49:47
पुलिस कमिश्नर से बोले पूर्व डीएसपी सेखों, आशू गिरफतारी एपिसोड़ में सांसद रवनीत सिंह बिटटू पर हो एफआईआ

पुलिस कमिश्नर से बोले पूर्व डीएसपी सेखों, आशू गिरफतारी एपिसोड़ में सांसद रवनीत सिंह बिटटू पर हो एफआईआर

एसएसपी विजिलेंस ने सेखों की शिकायत पर अगली कार्रवाई को पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र

Aug29,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

रिटायर्ड डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों ने लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिटटू की नई मुश्किलें बढ़ाते नजर आ रहे हैं। आज उन्होंने पुलिस कमिश्नर कौस्तभु शर्मा से मुलाकात कर 22 अगस्त को विजिलेंस की ओर से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की गिरफतारी दौरान जो ड्रामा किया उस पूरे एपिसोड में उन पर पुलिस एफआईआर दर्ज करने की मांग की। सेखों ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि जब विजिलेंस आशू को गिरफतार करने पहुंची तब सांसद बिटटू ने जानबूझकर विजिलेंस का समय बर्बाद किया और करीब 10 से 15 मिनट की इसी देरी ने आशू को अहम सबूत साफ करने का समय दे दिया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस तुंरत आशू को मौके पर से गिरफतार करके ले जाती तो समय पर पुलिस आशू की कोठी पर छापामारी कर उसके घर से वो काला बैग बरामद कर सकती थी, जो छापामारी की देरी में उसका पीए इंद्रजीत सिंह इंदी लेकर फरार हो गया। इसकी पुष्टि करते बलविंदर सिंह सेखों ने बताया कि इस मामले में उनकी पुलिस कमिश्नर से बात हुई है। उन्होंने बताया कि लॉ एंड आर्डर का बहुत बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि आज भी कोर्ट में पुलिस की ओर से मुझे जाने की अनुमति नहीं दी, लेकिन इसके उल्ट कांग्रेस के तीन पूर्व विधायक को कोर्ट कांप्लेक्स के अंदर जाने की इजाजत कैसे दे दी गई। उन्होंने बताया कि इनमें लुधियाना से दो विधायक रहे संजय तलवाड़, कुलदीप सिंह वैद मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट में सबकी एंट्री बंद थी, तो इन्हें अंदर जाने से क्यों नहीं रोका गया। ---- एसएसपी विजिलेंस ने पुलिस कमिश्नर को भेजी रिटायर्ड डीएसपी की शिकायत वहीं दूसरी ओर से रिटायर्ड डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों की ओर से एक्स मंत्री आशू पर साल 1992 में गुडमंडी में हुआ बम धमाके व उन पर चार मर्डर केस को लेकर एसएसपी विजिलेंस आरपीएस संधू को दी शिकायत मामले में दी गई शिकायत भी पुलिस कमिश्नर के पास पहुंच गई है। इस पत्र में एसएसपी विजिलेंस की ओर से पुलिस कमिश्नर को लिखा गया है कि सेखों की ओर से जो शिकायत दी गई है वो आपसे संबंधित है और इसलिए इस पर अगली कार्रवाई आपकी तरफ से की जाए। इसकी एक कापी चीफ डायरेक्टर विजिलेंस व पूर्व डीएसपी सेखों को भेजी गई है।

Fir Against Mp Ravneet Singh Bittu In Ashu Arrest Episode



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं