जहां एक ओर से आज कांग्रेस के लिए राहत की ये खबर आई पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को कोर्ट से 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया, वहीं इसके करीब दो घंटे बाद ही विजिलेंस ने नई कार्रवाई डालते हुए आशू के सबसे नजदीकी कहे जाने वाले व हल्का दाखा से कांग्रेस की टिकट पर दूसरी बार चुनाव लड़ने वाले कैप्टन संदीप संधू के नजदीकी व ओएसडी कहे जाने वाले मनप्रीत इस्सेवाल को विजिलेंस की ओर से उठा लिया गया है। मनप्रीत इस्सेवाल कांग्रेस ब्लाक प्रधान भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि पिछले दो सालों के भीतर मनप्रीत इस्सेवाल ने कई प्रॉपटियों के मालिक हैं और कैप्टन संदीप संधू उसके यॅस बॉस थे। इस पूरे मामले को भी पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू से ही जोड़कर देखा जा रहा है, क्यों कि कैप्टन संदीप संधू की भी फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में आशू के चलते बड़ी सेटिंग थी और वे अक्सर डिपार्टमेंट की मीटिंग में भी आशू के साथ दिखाई दे जाते थे। बताया जाता है कि दो साल पहले मनप्रीत इस्सेवाल के पास कुछ भी नहीं था और दो सालों में उनकी बनाई प्रॉपर्टी कांग्रेसियों के बीच में चर्चा का कारण थी। बताया जाता है कि उसने कुछ अन्य पार्टी के नेताओं को भी जमीनें बेची हैं। विजिलेंस अब इस्सेवाल के विभिन्न ठिकानों पर छापामारी कर रही है और इस बारे में अधिक खुलासा विजिलेंस की अधिकारिक बयान से हो पाएगा।
Vigilance Picked Up The Close Of Captain Sandeep Sandhu Manpreet Isewal