September 19, 2026 01:19:56
पंजाब में कुछ तथाकथित लोग व सियासी विरोधी कांग्रेस पार्टी को बदनाम व खत्म करने की रच रहे साजिश-मेहता

पंजाब में कुछ तथाकथित लोग व सियासी विरोधी कांग्रेस पार्टी को बदनाम व खत्म करने की रच रहे साजिश-मेहता

Sep1,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ टकसाली नेताओं परमिंदर मेहता की ओर से मॉल रोड पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें रविंद्र स्यान, सरबजीत सिंह बंटी ने कांग्रेस के खिलाफ षड्यंत्रकारियों को आड़े हाथों लेते हुए याद दिलाया कि देश की आजादी की खातिर हज़ारों शहीदों व क्रांतिकारीयो के साथ पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान क्रांतिकारियों ने कांग्रेस के झंडे तले अंग्रेजों के अत्याचार सहे व देश की आजादी के बाद भारत देश को एक मजबूत लोकतंत्र के तौर पर खड़ा किया। देश की एकता व अखंडता को कायम रखने के लिए भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने अपने खून का तुपका तुपका तक देश पर न्यौछावर कर दिया। इंका नेताओं ने याद दिलाया कि अग्रेजों से माफ़िया मांगने वालों की पार्टी भाजपा ने 2014 में कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया, जबकि कांग्रेस द्वारा अपने लंबे शासन में देश व जनहित में किए गए कार्यों की बदौलत लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। उससे तो यह खत्म नहीं कर सके बल्कि धन-बल व ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग से जरूर कांग्रेस व गठजोड़ की सरकारों को तोड़ने में कामयाब नजर आए। उन्होंने पंजाब में मौजूदा सरकार द्वारा भी विजिलेंस के सहारे कांग्रेस को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा व आप पार्टी दोनों ही कांग्रेस से डरती है। क्योंकि कांग्रेस ही एक राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पार्टी है। जो कि देश की अन्य क्षेत्रीय दलों का नेतृत्व कर 2024 के लोकसभा चुनाबो में केंद्र सत्ता में वापसी कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश के हर क्षेत्र में बढ़ चुकी कमर तोड़ महंगाई व बेरोजगारी तथा पंजाब में आम पार्टी की सरकार द्वारा लोगों को सत्ता में आने से पहले दी गई गारंटियों के खोखला साबित होने से दोनों पार्टियां जनता में अपने प्रति बढ़ रहे रोष व किरकिरी से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस को बदनाम करने पर तुली हुई है। जबकि खुद दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री व मंत्री तथा कई विधायक भ्रष्टाचार के मामलों में जेल यात्रा के साथ जांच एजेंसियों के रडार पर है। जबकि पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व पूर्व एमएलए के भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें पार्टी से बर्खास्त न करने तथा एक्साइज पालिसी की जांच से भागने पर भी आप के भ्रष्टाचार पर दोहरा मापदंड सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के कारण ही आज देश में गरीबी व बेरोजगारों की गिनती बढ़ी है जबकि भाजपा के चहेते अडाणी व अंबानी दुनिया के चंद अमीरो की सूची में पछाड़ते दिख रहे है। पंजाब में आ रही ड्रग्स का मुख्य केंद्र बिंदु गुजरात मुंद्रा पोर्ट बना हुआ है जिसका स्वामित्व सबको पता है। आज तक इडी व जांच एजेंसियां वहां तक क्यों नहीं पहुंची। इस जांच से इनके मिलीनियर बनने के राज सबके सामने आ सकते है। वहीं मुसेबाला कत्ल कांड के दोषियों द्वारा भी गुजरात मुद्रा पोर्ट पर जशन मनाने की तस्वीरें सामने आने से भी कई सवाल केंद्र व गुजरात सरकार पर खड़े होते है।

Congress Leader Parminder Mehta Press Confrance



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं