पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कभी राइट हैंड कहे जाने वाले कांग्रेसी नेता कैप्टन संदीप संधू का ओएसडी कहे जाने वाले मनप्रीत सिंह इस्सेवाल की ओर से विजिलेंस को दिए गए प्रॉपर्टी रिकार्ड ने कनाल रोड, जैनपुर, मुल्लापुर जीटी रोड, लाडोवाल बाइपास रोड पर जमीनें खरीदने वाली कईं कंपनियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। कनाल रोड पर खासकर पर पड़ते गांव बीरमी, इस्सेवाल, फागला, बैंस प्रमुख हैं, जहां पर ये जमीनें पड़ती हैं।असल में मनप्रीत सिंह इस्सेवाल की ओर से जो 125 से अधिकतर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां अपनी इंवेस्टीगेशन में विजिलेंस को दी है, उनमें कईं बड़ी कंपनियों की ओर से इंवेस्टमेंट की गई है। बता दें ई न्यूज पंजाब पहले ही ये खुलासा कर चुका है कि पिछले चार पांच महीनों में कनाल रोड, हंबड़ा रोड, साउथ सिटी में प्रॉपर्टी मं इतने बडे़ स्तर पर ब्लैक मनि इंवेस्ट हो रही है कि प्रॉपर्टी के दाम में तीन से चार गुना तक की तेजी आई हुई हैं। इन्हीें गांव की जमीन में एक बड़ी टाउन शिप जो की 200 एकड़ से अधिक एरिया में काटी गई है, भी आती है और इसमें भी कईं नेताओं के करोड़ों रुपए इंवेस्टमेंट की बातें सामने आ रही हैं। वहीं इस टाउन शिप में एक एक हजार गज के 100 करीब फार्म हाउस काटे गए थे और इसमें भी ब्लैक मनि की इंवेस्टमेंट बताई जा रही है। बताया जाता है कि इस बड़ी टाउनशिप का बड़ा हिस्सा मनप्रीत सिंह इस्सेवाल ने बतौर डीलर बेचा है, लेकिन इस्सेवाल के लिए बड़ी मुसीबत खुद उनके व पत्नी के नाम पर निकल रही प्रॉपर्टी के दस्तावेज हैं। सुनने में ये भी आ रहा है कि विजिलेंस ईसेवाल बड़ी मात्रा में प्रॉपर्टी के बियाना सौदे भी पकडे़ हैं और अब इस पूरी जांच को चंडीगढ़ से विजिलेंस की इक्नोमिक सैल की टीम भी लुधियाना पहुंच गई है। विजिलेंस अपनी इस पूरी इंवेस्टीगेशन में पहले पूर्व मंत्री आशू के तार ढूंढ रही है और इस्सेवाल कांग्रेसी सीनियर नेता कैप्टन संदीप संधू का खासमखास रहा है, इसलिए जांच के दायरे में उन्हें भी रखा जा रहा है। सुनने में ये भी आ रहा कैप्टन संदीप संधू अब मनप्रीत इस्सेवाल को अपना खासमखास नहीं बता रहे और उससे दूरी बना इस मामले में खुद के बचाव में जुटे हुए हैं। वहीं एक नेता की एरियो वॉटर फ्रंट ली गई प्राॅपर्टी भी मनप्रीत सिंह के नाम पर बताई जाती है। ----- एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू भी पहुंचे चंडीगढ़ आला अफसरों के पास विजिलेंस की ओर से जिस मनप्रीत इस्सेवाल से मिल रहे रिकार्ड के बाद एक बात साफ है कि अब ये मामला पूरा उलझता दिखाई दे रहा है और अब इसमें बडे़ मगरमच्छों का अभी आना तय माना जा रहा है। इसी के चलते लुधियाना विजिलेंस एसएसपी रविंदरपाल सिंह भी चंडीगढ़ पहुंच गए है और उनकी वहां आला अफसरों मीटिंग की बात भी कहीं जा रही हैं। सूत्र बताते हैं कि पुलिस अब जल्द इस मामले में कोई नया एफआईआर भी दर्ज कर सकता है और ये एफआईआर कौन से जिले से होगी ये अभी साफ नहीं है। --------- एक ओर मनप्रीत का नाम चर्चा में मनप्रीत इस्सेवाल को विजिलेंस की ओर से पकड़कर पूछताछ करने के बाद एक ओर मनप्रीत का नाम चर्चा में आ रहा है, जो पूर्व मंत्री आशू का खासमखास है और इसको बैनामी प्रॉपर्टी खरीद से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि ये मनप्रीत भी एनआरआई है और साल में दो तीन बार लुधियाना में आकर पूर्व मंत्री के साथ ही रहता था। सूत्र बता रहे हैं कि इस मनप्रीत का भी आशू के साथ प्रॉपर्टी कनेक्शन हो सकता है।
Manpreet Issewal Increased The Troubles Of Companies Buying Land On Canal Road