September 19, 2026 02:06:02
विकासोन्मुखी नीतियों के कारण प्रधानमंत्री न केवल भारत के बल्कि पूरे विश्व के नेता रूप में उभरे हैं -

विकासोन्मुखी नीतियों के कारण प्रधानमंत्री न केवल भारत के बल्कि पूरे विश्व के नेता रूप में उभरे हैं - जतिंदर मित्तल

Sep18,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना के अध्यक्ष जतिंदर मित्तल के दिशा निर्देश के अनुसार भाजपा लुधियाना के उपाध्यक्ष व भाजपा सेवा सप्ताह के संयोजक राम गुप्ता की देख रेख में लुधियाना में बहुत से मंडलों व मोर्चों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा लुधियाना द्वारा बहुत से मंडलों में जिसमे अगर नगर मंडल,टैगोर नगर मंडल,सलेम टाबरी,शिवजी नगर,शहीद भगत सिंह नगर मंडल,जमालपुर मंडल में फल बांटे गए, गरीब बच्चों को कपड़े ,गूंगे बहरे बच्चों को कपडे व जरूरत का सामान ,वृक्षारोपण किया गया , लंगर व स्वास्थ्य शिविर लगाकर प्रधान मंत्री श्री नरेंदर मोदी का जन्मदिन मनाया गया । इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता पूरे देश में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य करने के साथ ही पर्यावरण से जुड़े विषय को जन-तन तक पहुंचाने का काम कर रहे है । भाजपा जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल,पंजाब भाजपा के खजांची गुरदेव शर्मा देबी ,सेवा सप्ताह के संयोजक राम गुप्ता ने बताया की 14 सितंबर से सेवा सप्ताह की शुरुआत की गयी व यह प्रोग्राम आगे भी इसी तरह पुरे सप्ताह किये जायेंगे ! भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मित्तल व सेवा सप्ताह के संयोजक राम गुप्ता ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गरीबों और आम लोगों के लिए विकासोन्मुखी नीतियों के कारण प्रधानमंत्री न केवल भारत के बल्कि पूरे विश्व के नेता रूप में उभरे हैं। उनके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी एक तरह से सेवा के पर्यायवाची बन गए हैं। इसीलिए भाजपा ने उनके जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस दौरान पूरे देश में भाजपा रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण और आंख की जांच ! इसके साथ ही वृद्धाश्रमों, अस्पतालों और अनाथालयों में मरीजों व जरूरतमंदों को फल का वितरण भी किया जाएगा। बता दे कि सेवा सप्ताह के दौरान स्वच्छता अभियान,जल संवर्धन और प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे विषय पर जागरूक किया जाएगा। जल संचय से जुड़े तीन संकल्प भी लिये जाएंगे। महिला मोर्चा की अध्यक्ष उमेश भदौरिया की अध्यक्षता में महिला मोर्चा द्वारा भी सफाई अभियान, गरीब लोंगो में फल वितरित करके प्रधान मंत्री जी का जन्मदिन मनाया ! इस मौके पर भाजपा के जिला सचिव संजय गोसाई,संजीव धीमान, मंडलों के अध्यक्षों में संदीप कपूर,अनिल वालिया,आकाश गुप्ता,दीपक गुप्ता,राज पहलवान,विनोद जोशी महिलाओ में राजेश्वरी गोसाई ,संगीता भंडारी ,संतोष विज,मनिंदर घुमन,कविता,सोनिआ शर्मा ,प्रार्थना तिवारी,शांति ठाकुर,अमित नागी आदि मौजूद थे

bjp sewa week



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं