September 19, 2026 01:20:06
विधायक भोला की दोस्ती और संगठन के लिए मेहनत ने तरसेम भिंडर को बनाया इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन

विधायक भोला की दोस्ती और संगठन के लिए मेहनत ने तरसेम भिंडर को बनाया इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन

आप के यूथ विंग में स्टेट कारजकारी प्रधान की भूमिका निभा रहे थे तरसेम भिंडर

Sep8,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से आज पंजाब के दस जिलों के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन के नामों का एलान कर दिया गया, जिसमें लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से ईस्ट विधानसभा से विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल के खासमखास कहे जाने वाले व उनके दोस्त व आप के यूथ विंग के स्टेट कारजकारी प्रधान तरसेम सिंह भिंडर को चेयरमैन बना दिया गया है। तरसेम भिंडर को इस पद पर बिठाने में विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल की दोस्ती तो काम आई ही, लेकिन बीते सालों में भिंडर की ओर से आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत करने में दिया गया योगदान भी कम नहीं आंका जा सकता। भोला के विधायक चुनाव में तरसेम सिंह भिंडर मजबूती से उनके साथ खडे़ रहे और वहीं आदमी पार्टी को प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाने के लिए वे पंजाब भर में यूथ विंग के कारजकारी प्रधान के तौर पर अपनी डयूटी निभाते रहे। आज इसी के बदौलत वालंटियर के तोर पर पार्टी के लिए काम करने वाले तरसेम भिंडर को इस पद पर नवाजा गया है। ------ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में वेस्ट की बजाय अब ईस्ट विधानसभा का रहेगा दबदबा तरसेम भिंडर के चेयरमैन बनते ही अब इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में वेस्ट विधानसभा का दबदबा भी कम होना तय है। इसका बड़ा कारण ऐसे भी समझिए पूर्व कांग्रेस सरकार वेस्ट विधानसभा से विधायक रहे भारत भूषण आशू सरकार में अहम वजीर की भूमिका में थे। उन्होंने लुधियाना नगर निगम में अपना मेयर बनाया ही साथ में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में भी अपने खास नजदीकी रमण बाला सुब्रामनियम को चेयरमैन की कुर्सी पर बिठाया। यही कारण था कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में 69 ए के तहत धड़ल्ले से वेस्ट विधानसभा के डेवलपमेंट वर्क मंजूर कर इनके काम करवाए गए। वहीं वेस्ट विधानसभा में डेवलपमेंट एकतरफा न हो जाएं, इसके लिए ईस्ट विधानसभा में करोड़ों के काम करवाए गए। लेकिन अब जब ट्रस्ट की कमान भिंडर को मिली है तो वे पिछले करीब 20 साल से ईस्ट विधानसभा के वार्डों से ही जुडे़ रहे हैं और यहीं से वे कौंसलर भी बन चुके हैं। बड़ी बात है कि ईस्ट विधानसभा में करोड़ों के डेवलपमेंट वर्क अभी पेंडिंग हैं और अब इन पर वर्क सही ढंग से हो पाएगा। ----- शिरोमणि अकाली दल काेर कमेटी मैंबर का पद छोड़ शामिल हुए थे आप में बात करें तरसेम सिंह भिंडर की तो वे अकाली दल से दो बार कौंसलर चुनाव जीते तो वहीं 4 जनवरी 2021 में चंडीगढ़ में हुए आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम दौरान तरसेम भिंडर शिअद कोर कमेटी के मेंबर का पद छोड़ आप में शामिल हो गए। इस दौरान उन्हें आप में शामिल करवाने को आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज व दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह और पंजाब विधानसभा के ओपोजिशन लीडर हरपाल सिंह चीमा की ओर से अगुवाई की गई थी। बड़ी बात है कि भिंडर को आम आदमी पार्टी के पुराने बॉडी स्ट्रक्चर में गिना जाता था तो वहीं लुधियाना की अन्य विधानसभा में आप का कोई ऐसा वालिंटियर भी नहीं था, जिसने पार्टी लेवल पर इनता काम किया हो।

Tarsem Bhinder Appointed As Chairman Of Improvement Trust



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं