September 19, 2026 01:20:16
इरोज़ वूलेन मिल्स की निदेशक शीनू ने थामा भाजपा का दामन

इरोज़ वूलेन मिल्स की निदेशक शीनू ने थामा भाजपा का दामन

इरोज़ वूलेन मिल्स के निदेशक सरदार मंजीत सिंह व श्रीमती ज्योति श्रीवास्तवा भी भाजपा में शामिल

Sep14,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल की अध्यक्षता में स्थानीय सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी में लुधियाना के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने इरोज़ वूलेन मिल्स की निदेशक शीनू ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया I आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ष्ठ नेताओं जिसमे पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ,राकेश राठौर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी लुधियाना,परवीन बंसल पंजाब उपाध्यक्ष,जीवन गुप्ता प्रदेश महासचिव पंजाब भाजपा, भाजपा प्रदेश के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन की उपस्थिति में उनको भाजपा में शामिल किया गया । शीनू के साथ साथ उनके इरोज़ वूलेन मिल्स के निदेशक सरदार मंजीत सिंह व शिक्षा क्षेत्र में दो दशक से भी अधिक समय से योगदान देने वाली श्रीमती ज्योति श्रीवास्तवा ने भी जनता पार्टी में शामिल हुई। इस अवसर पर श्रीमती शीनू ने बताया की वह एक लम्बे समय से वैश्विक आध्यात्मिक संगठन सहज योगा से जुडी हुई हैं और इस समय उत्तर भारत के तीन राज्य पंजाब, जम्मू - कश्मीर और चंडीगढ़ की ट्रस्टी के तौर पर कार्य कर रहीं हैं जिसकी हर गतिविधि पूर्णतया निशुल्क है और इस समय 142 से भी अधिक देशों में कार्यरत है और साथ ही इस समय वह राष्ट्रीय नारी शक्ति की चेयरपर्सन भी हैं I उक्त अवसर पर उन्होंने कहा की भाजपा से जुड़ने का मुख्य कारण मोदी जी की जन हितैषी नीतियां रहीं उनका मानना है की यदि पंजाब को आगे लेकर जाना है और यहाँ के युवा वर्ग का भविष्य सुरक्षित रखना है तो भारतीय जनता पार्टी की नीतियां उसके लिए एक मजबूत आधार है I जिस प्रकार भाजपा ने पूरी दुनिया में भारत को एक अलग पहचान दिलाई है उसी प्रकार पंजाब का भविष्य भी भाजपा के हाथों में सुरक्षित है I

Director Of Eros Woolen Mills Sheenu Joins Bjp

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं