September 19, 2026 01:19:49
मेयर के वार्ड में सरकारी कनक की बांट को लेकर हंगामा, डिपो होल्डर व पब्लिक ने की फूड सप्लाई इंस्पेक्ट

मेयर के वार्ड में सरकारी कनक की बांट को लेकर हंगामा, डिपो होल्डर व पब्लिक ने की फूड सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ की नारेबाजी

विधायक गोगी का नाम गलत ढंग से लेने को लेकर भी हुई बहसबाजी

Sep14,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना वेस्ट विधानसभा के तहत आते मेयर बलकार सिंह संधू के वार्ड नंबर 78 में राशन डिपो से कनक की बांट काे लेकर जमकर हंगामा होता दिखा और इस दौरान डिपो होल्डर व आम पब्लिक ने जमकर फूड सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। यहां तक की एक डिपो होल्डर तो अपनी शर्ट तक उतार कर जमीन पर बैठ नारेबाजी करता दिखा। ये पूरा वाक्या ऋषि नगर एक्स ब्लाक स्थित दुर्गा माता मंदिर का है। जहां पर ये पूरा हंगामा होता दिखा। इस मामले में वॉयरल हुई एक वीडियो में उक्त वार्ड से आम आदमी पार्टी की टिकट से कौंसलर चुनाव लड़ने के इच्छुक विशाल बत्तरा भी पब्लिक को समझाते हुए माफी मांगते दिख रहे हैं। मौके पर विशाल बत्तरा का दियोल नाम के इस फूड सप्लाई इंस्पेक्टर के साथ भी खूब बहसबाजी व तलखी होती दिखी। असल में उक्त इंस्पेक्टर का कहना था कि तुसी गोगी तो फोन करवाई जांदे ओ, बस इसी बात को लेकर विशाल बत्तरा ने उक्त इंस्पेक्टर को कहा कि एक एमएलए साहिबान दा तुसी किवें नाम ले रहे हों। उक्त नेता के इतना कहने के बावजूद फूड इंस्पेक्ट की तड़ी कम न हुई। जब विशाल बत्तरा ने कहा कि वे विधायक गोगी को फोन कर उन्हें ये बात बताते हैं, तो फूड इंस्पेक्टर का कहना था करो करो। ये पूरा मामला विधायक गुरप्रीत गोगी के पास पहुंच गया, अब वे इस मामले कल क्या एक्शन लेते हैं, ये कल ही साफ हो पाएगा। ------ ये पूरा मामला वार्ड नंबर 78 में कुल तीन राशन डिपो हैं और यहां पर ये तीन डिपो जतिंदर पाल सिंह, हरमीत सिंह व पवित्र पाल की ओर से चलाए जाते हैं। इन डिपू की कनक हमेशा दुर्गा माता मंदिर के बाहर उतरती है। कनक या राशन लेकर आने वाले ट्रक की हर फेरी पर इस फूड इंस्पेक्टर की ओर से 5 हजार रुपए प्रति डिपो रिश्वत ली जाती थी। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अब ये इंस्पेक्टर डिपो होल्डर से दस हजार रुपए मांगे जाने लगे, जिसे डिपो होल्डर ने देने से मना कर दिया। इसके चलते पहले कईं दिनों तक यहां पर राशन लेकर ट्रक नहीं आया। जब यहां पर कनक आ गई तो उसके बाद वे मशीन जिसके जरिए कनक बांटी जानी थी, वे मशीन उक्त इंस्पेक्टर लाने में आनाकानी करने लगा। इसका नतीजा ये हुआ कि आज सुबह भी मौके पर आई पब्लिक तीन से पांच घंटे लाइन में लग वापिस लौट गई और आज शाम भी करीब छह बजे से आई पब्लिक एक घंटे तक खड़ी उक्त इंस्पेक्टर का इंतजार करती रही। इंस्पेक्टर को अपनी रिश्वत दस हजार न मिलने के चलते वे मौके पर नहीं आ रहा था। जब डिपो होल्डर व पब्लिक ने उसे फोन किए तो वे आ गया और इसके बाद मौके पर जमकर हंगामे स्थिति पैदा होती दिखी और डिपो होलडर ने उक्त इंस्पेक्टर के विरोध में अपनी शर्ट तक उतार दी।

Uproar Over The Distribution Of Government Kanak In The Mayor Ward



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं