फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में ट्रांसपोर्ट टेंडरिंग स्कैम में गिरफतार किए गए आरोपी आढ़ती कृष्ण लाल धोती को विजिलेंस की ओर से आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने आढ़ती कृष्ण लाल धोती वाला को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आढ़ती कृष्ण लाल धोती की गिरफतारी से कईं आढ़ती व शैलर मालिकों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। अब परेशानी इस बात कि है कि कृष्ण लाल धोती वाला ओर किन किन नामों का खुलासा अपने पुलिस रिमांड दौरान करता है। बड़ी बात है कि विजिलेंस के हाथ कृष्ण लाल धोती वाले के आफिस का लैपटॉप और बिल बुकें हाथ लगी हैं, जहां से स्टॉक के आने जाने व किसानों को केंद्र से आने वाली पैमेंट व किसानों से आढ़ती के बैंक खातें में आने वाली पैमेंट का पूरा लेखा जोखा बताया जाता है। इससे एक बात साफ हो जाएगी कि केंद्र से कितना फंड किसानों के खाते में आया और सेटिंग वाले किसानों ने आगे ये फंड किस किस को कैश या किस के खाते में ट्रांसफर किया। ये पूरा मामला बोगस बिलिंग से भी जुड़ सकता है और ऐसे में उक्त विभाग के मंत्री रहे भारत भूषण आशू की भी कहां से मिलीभगत सामने आती है, इसका खुलासा भी विजिलेंस आने वाले दिनों में कर सकती है।
Krishna Lal Dhoti Wala On 3 Day Police Remand