September 19, 2026 01:20:00
80 की उम्र में कैप्टन अमरिंदर भाजपा से शुरु करेंगे अपनी नई पारी, तीन पूर्व विधायक भी होंगे शामिल, भा

80 की उम्र में कैप्टन अमरिंदर भाजपा से शुरु करेंगे अपनी नई पारी, तीन पूर्व विधायक भी होंगे शामिल, भाजपाईयों की फूल रही सांसें

कैप्टन ने जेपी नडडा से की मुलाकात

Sep19,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह 80 वर्ष की उम्र में आज राजनीति में नई पारी की शुरुआत भाजपा से करने जा रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर आज अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) का भाजपा में विलय करेंगे और आज ही वे भाजपा की सदस्यता भी ले लेंगे। भाजपा में शामिल होने के तौर पर देखा जाए तो ये उनकी चौथी पारी रहेगी। उनके इस कदम में उनका साथ देने में कांग्रेस के पूर्व विधायक मुक्तसर से करन कौर बराड़, माहिल कलां से हरचंद कौर और भदौड़ से पिरमल सिंह भी मौजूद रहने की खबरें सामने आ रही हैं। कैप्टन की भाजपा में एंट्री से सालों से प्रदेश भाजपा में हकूमत चलाने वाले दिग्गज भाजपाईयों में ऊथल पुथल मचनी शुरु हो गई है। इसका बड़ा कारण है कि कांग्रेस के कभी दो बडे़ दिग्गज चेहरे जिनमें (कैप्टन के अलावा सुनील जाखड़) भाजपा हिस्सा बन गए हैं और इन नेताओं के सीधे भाजपा आलाकामान के साथ संबंध अब इन्हें मनमर्जी नहीं करने देगा। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों नेताओं को भाजपा में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी पार्टी दे सकती है। नई दिल्‍ली में आयोजित समारोह में उनके समर्थक, करीबी कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता लेंगे। भाजपा में पार्टी के विलय से पूर्व कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। वहीं कैप्टन के पुत्र रणइंदर सिंह और बेटी जयइंदर भी भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि कैप्टन की पत्नी और पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर इस मौके पर उपस्थित नहीं रहेंगी। इसका बड़ा कारण यह है कि अगर वह भाजपा में शामिल होती हैं तो उन्हें लोकसभा की सदस्यता छोड़नी होगी। चर्चा ये भी थी कि पंजाब में कांग्रेस का गढ़ लडखड़ाने से उनके इस कदम में कांग्रेस के कईं पूर्व मंत्री व विधायक भी साथ हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल ऐसी पिक्चर दिखाई नहीं दे रही, लेकिन भाजपा में आने के बाद इस पूरी पिक्चर में बड़ा बदलाव संभव है।

At The Age Of 80 Captain Amarinder Will Start His New Innings With Bjp



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं