September 19, 2026 02:08:47
नवजोत सिद्धू को कोर्ट का झटका- बतौर गवाह पेश होने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज

नवजोत सिद्धू को कोर्ट का झटका- बतौर गवाह पेश होने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज

Sep19,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पटियाला जेल में बंद पंजाब के कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को कोर्ट ने बड़ा झटका देते हुए उनकी ओर बतौर गवाह पेश होने के कोर्ट आदेश के खिलाफ दायर याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। सेशन जज मुनीश सिंघल की अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को बतोर गवाह निचली अदालत में पेश होना पड़ेगा। गौर हो सिद्धू रोड रेज मामले में पटियाला जेल में बंद हैं। सेशन जज की अदालत ने 17 सितंबर को दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला 19 सितंबर के लिए आरक्षित रख लिया था। सिद्धू ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों द्वारा एक्स फूड एंड सप्लाई मिनिस्टर भारत भूषण आशु के खिलाफ दायर एक शिकायत मामले में उन्हें गवाह के रूप में तलब करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि या तो उसका नाम गवाह के रूप में हटा दिया जाए या वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनके बयान दर्ज किए जाएं। अदालत ने इस मामले में कुछ दिन पहले रेविजन पिटीशन का संज्ञान लेते हुए कहा था कि याचिका में बहस योग्य तथ्य थे, इसलिए निचली अदालत को उनकी अदालत के समक्ष निर्धारित सुनवाई की तारीख से आगे केस को स्थगित करने का निर्देश दिया था। गौर हो कि कुछ अर्सा पहले सीजेएम सुमित मक्कड़ की कोर्ट ने सिद्धू को गवाह के तौर पर तलब किया था । इसके बाद, उन्होंने अपने वकील के माध्यम से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अदालत के समक्ष एक आवेदन दिया था कि उसे गवाहों की सूची से हटा दिया जाए लेकिन सीजेएम ने उनके आवेदन को इस टिप्पणी के साथ खारिज कर दिया कि गवाह के रूप में सिद्धू की उपस्थिति बहुत जरूरी थी। आदेश जारी करते हुए, सीजेएम ने कहा था कि यह देखा जा सकता है कि शिकायतकर्ता पूर्व डीएसपी सेखों का केस है कि उन्हें तत्कालीन स्थानीय निकाय मंत्री सिद्धू द्वारा एक जांच सौंपी गयी थी। हालांकि, शिकायतकर्ता को जांच करने से रोकने के लिए पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने उन्हें फोन किया और धमकी भी दी थी।

Court Shock To Navjot Sidhu Petition Filed Against The Order To Appear As A Witness Dismissed

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं