September 19, 2026 01:20:05
नवरात्रों में चार्ज संभालेंगे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के नए चेयरमैन

नवरात्रों में चार्ज संभालेंगे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के नए चेयरमैन

Sep23,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से विभिन्न जिलों के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में चेयरमैन के नामों की घोषणा कर दी गई है, लेकिन यह नए चेयरमैन नवरात्रों में ही अपनी अपनी कुर्सी संभालेंगे। असल में पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के 10 जिलों की इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के नए चेयरमैन के नामों की घोषणा की गई थी और उसके बाद से इनकी नोटिफिकेशन का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन इस नोटिफिकेशन में देरी होने होने की अब अहम वजह शराद बताए जा रहे हैं।असल में कोई भी नया चेयरमैन शरादों में कुर्सी पर बैठने की बजाए नवरात्रों में ही अपना चार्ज संभालने की बात कह रहा है, जिसकी वजह से इस नोटिफिकेशन इतना लंबा लटक गई है। गौर हो कि लुधियाना में तरसेम सिंह भिंडर को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन लगाया गया है असल में लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में विजिलेंस की कार्रवाई के चलते सभी सामान्य कामकाज ठप पड़ा हुआ है और यहां तक कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकतर अधिकारी व मुलाजिम अपनी कुर्सियों से भी गायब है। इसका बड़ा कारण विजिलेंस की कार्रवाई है। अब लोगों को उम्मीद है कि जब इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के नए चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर चार्ज संभाल लेंगे तो उसके बाद ट्रस्ट में सामान्य कामकाज शुरू हो पाएगा और गायब स्टाफ भी अपनी अपनी सीटों को लौट आएगा। यह उम्मीद लगाई जा रही है कि नए चेयरमैन की ओर से कुर्सी संभाले जाने के बाद ही इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की रौनक वापस आ पाएंगी, इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि सरकार की ओर से लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चार्ज फिलहाल लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक को दिया गया है लेकिन वे भी अपने इस कार्यकाल में लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से दूरी बनाए हुए हैं।

The New Chairman Of The Improvement Trust Will Take Charge In Navratras

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं