September 19, 2026 01:19:50
सीएम मान ने पेश किया विश्‍वास मत, स्‍पीकर ने हंगामा कर रहे कांग्रेस विधायकों को नेम लेकर मार्शल के ज

सीएम मान ने पेश किया विश्‍वास मत, स्‍पीकर ने हंगामा कर रहे कांग्रेस विधायकों को नेम लेकर मार्शल के जरिए किया सदन से बाहर

Sep27,2022 | Yashpal Sharma | Chandigarh

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में भारी हंगामे के बाद मुख्‍यमंत्री मुख्‍यमंत्री भगवंत मान सरकार की ओर से विश्‍वास मत पेश किया। इससे पहले वह यह प्रस्‍ताव पेश करने खड़े हुए तो इसके बाद सदन में हंगामा हो गया। जब भगवंत मान ने विश्‍वास प्रस्‍ताव रखने की कोशिश की तो कांग्रेस विधायकों ने पहले शून्‍यकाल की मांग की। स्‍पीकर ने उनकी मांग नहीं मानी तो विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे।हंगामा बढ़ने पर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्‍थगित कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो फिर हंगामा हो गया और विपक्ष के विधायक सदन की वैल में आ गए।विपक्ष के विधायक सदन मे नारेबाजी कर रहे हैं। इसके बाद स्‍पीकर ने हंगामा कर रहे सभी कांग्रेस विधायकों को नेम किया और उनको मार्शल के जरिए सदन से निकालने का आदेश दिया। जिसके बाद सभी कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर कर आज के लिए निलंबित कर दिया गया है। स्‍पीकर नेे कहा की चेयर की कांग्रेस के विधायकों ने तौहीन की है। उन्‍होंने आज के लिए सभी कांग्रेस विधायक को निलंबित कर दिया। सदन से बाहर निकाले जाने के बाद दूसरी ओर, पंजाब विधानसभा से स्‍पीकर द्वारा निकाले जाने के बाद कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा की पार्किंग में शेडो विधानसभा लगाया। इसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष अमरिंदर स‍िंंह राजा वड‍िंंग सहित कांग्रेस के सभी विधायक भाग ले रहे हैं। भगवंत मान ने सदन में अपनी सरकार की ओर से विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इसका अनुमोदन वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और मंत्री अमन अरोड़ा ने किया। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस सदन में बड़ी बहस हुई हैं। इस बार सार्थक बहस होती तो आने वाली पीढ़ियां को इन्‍हें पढ़ने का मौका मिलता। यदि गुलदस्ते में एक जैसे फूल हों तो ज्यादा देर देख नहीं सकते। विपक्ष के बिना मजा नही आता। मैं भी आठ साल विपक्ष में रहा हूं। भगवंत मान ने कहा क विश्वास प्रस्ताव क्या होता है। लोगों ने हमारे ऊपर विश्वास किया है यह बताने से हमें रोका जा रहा है। हार - जीत चलती रहती है।हमें यह लगता था कि लोगों का विश्वास खरीदने के मामले में हमारे साथ होंगे। ये (कांग्रेस विधायक) विरोध में वोट डाल दें वोट। ये भाजपा से मिले हुए हैं। हमने जिस दिन विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विधानसभा बुलाने की बात की तो कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया। कांग्रेस को अपने विधायकों को बेच कर गुजारा करना पड़ रहा है। पंजाब नई हवा की ओर बढ़ रहा- भगवंत मान पंजाब नई हवा की ओर बढ़ रहा है। मैं छह महीने में पंजाब को बदल दूंगा, ऐसी मेरी पास कोई गीदड़ सिंघी नहीं, लेकिन हम कुछ कर तो रहे हैं, ये बात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कही। भाजपा ने अपनी ख्याली विधानसभा लगाई हुई है। भाजपा ख्याली पुलाव बना रही है। भाजपा के बहुत बडे़ नेता अमित शाह गुजरात में स्कूलों का उदघाटन करने आए, बड़ी हैरानी हुई। पहले केवल धर्म व जाति पर ही भाजपा चल रही थी, लेकिन अब स्कूल व अस्पतालों पर आ गए हैं। किसी भी फील्ड में टाॅप पर जाना आसान होता है, लेकिन उसे पर टिके रहना बहुत मुश्किल होता है। अच्छे कामों की तारीफ करनी चाहिए। हमें छह महीने बाद विश्वास प्रस्ताव लाना पड़ता हैं, क्यों कि ये इसे खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लीडरों ने बहुत नुकसान कर दिया, कभी इधर तो कभी उधर। कहां हैं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी, जाते जाते कर गए कईं जनता विरोधी फैसले मुख्यमंत्री चन्नी वोटों के बाद कहां चले गए, मैं बहुत सी फाइलों के बारे में पूछना चाहता हूं । किसी में पोस्ट डेटिड किसी में प्री डेटिड फाइलों पर फैसले लिए हुए हैं और अधिकतर फाइलों में अंतिम दिनों में कईं फैसले पूर्व चन्नी ने लिए हैं, मैं उनसे इस बारे में डिस्किस करना चाहता हूं, लेकिन वे कहां हैं, इस पर ही स्थिति साफ नहीं हैं। वे जाते जाते कईं जनता विरोधी फैसले कर गए, जिसके बारे में मैं उनसे जानना चाहता हूं। कांग्रेसी बीजेपी के साथ मिले हुए है अगर न मिले होते तो भारत जोड़ो यात्रा के तहत उनके नेता वहां से जरुर गुजरते जहां चुनाव होने वाले हैं, जैसे गुजरात व हिमाचल। इसका मतलब है कि कांग्रेस वहां पर भाजपा को जीताना चाहते हैं।

Punjab Assembly Special Session



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं