September 18, 2026 04:20:23
नए अंदाज में शहीदों का जन्मदिन-- कहीं काटे गए केक, तो कहीं दीवारों पर लगाए गए शहीद भगत सिंह के स्टैं

नए अंदाज में शहीदों का जन्मदिन-- कहीं काटे गए केक, तो कहीं दीवारों पर लगाए गए शहीद भगत सिंह के स्टैंसिल

Sep29,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना में शहीद भगत सिंह का 115 वां जन्म दिवस इस बार नए अंदाज में मनाता दिखा। जिसमें खासकर रेजिडेंशियल सोसाइटी के लोग भी हिस्सा ले सकें, इसके लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से कहीं रेजिडेंशियल सोसाइटी में शहीद भगत सिंह की तस्वीर के स्टैंसिल दीवारों पर बनाए गए थे। इसके साथ साथ आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में आने के बाद से शहीद भगत सिंह के लगाए गए बूतो पर भी केक काटकर उनके सपनों के पंजाब को याद किया गया। आम आदमी पार्टी से नए-नए जुड़े युवा नेता तनवीर सिंह धालीवाल ने अपने साथियों के साथ शहीद भगत सिंह के बुत के आगे केक काटकर जन्मदिन को मनाया। इस खुशी के मौके पर कई रेजिडेंशियल सोसायटी के लोग शामिल थे। बड़ी बात है कि इस बार शहीद भगत सिंह के 115 वी जयंती पर आम जनता को भी जोड़ा जा सके इसके लिए सरकार की ओर से भी कईं हिदायते जारी की गई थी। इन्हें हिदायतों के पालन में लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट तो मेहनत करता दिखा लेकिन नगर निगम इस मामले में काफी पीछे रह गया। इसका बड़ा कारण है कि शहीद भगत सिंह के जन्मदिन से आम पब्लिक जुड़ सके इसके लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से कई कॉलोनियों में स्टेंसिल बनाई गई, लेकिन नगर निगम इस मामले में कोई मेहनत करता नहीं दिखा। बड़ी बात है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के आने के तुरंत बाद शहीदों को मान सम्मान और पब्लिक के बीच में उनके प्रति बेहतर जज्बा पैदा करने की शुरुआत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ लेने के साथ ही शुरू हो गई थी। अब धीरे-धीरे नई सरकार की इस पहल कदमी पर सरकारी डिपार्टमेंट भी अमल करते दिखाई देने लगे हैं।

Martyrs Birthday Celebrated In A New Way In Ludhiana



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं