September 18, 2026 04:19:55
देबी ने विधानसभा सैंट्रल के 75 परिवारो को वितरित किए निशुल्क गैस कनैक्शन

देबी ने विधानसभा सैंट्रल के 75 परिवारो को वितरित किए निशुल्क गैस कनैक्शन

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंर्तगत के तहत दिए गए गैस कनेक्शन

मोदी सरकार की हर केन्द्रीय योजना बिना किसी रुकावट पंहुची लाभपात्री गरीब के द्वार : देबी

Oct2,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंर्तगत विधानसभा सैंट्रल से संबधित 75 जरुरतमंद परिवारो को निशुल्क गैस कनैक्शन वितरित किए। स्थानीय ईसा नगरी स्थित कार्यलय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में देबी ने उक्त गैस सिलेंडर, रेगूलेटर, चूल्हे व कनैक्शन के दस्तावेज भेंट किए। देबी ने पिछले आठ वर्षो मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पहले व दूसरे कार्यकाल में आरम्भ की गई जनहितैषी योजनाओ का जिक्र करते हुए कहा कि इस कार्यकाल में हर केन्द्रीय योजना का सीधा लाभ केंद्र सरकार ने करोड़ो लाभपात्रियो तक सीधे पंहुचाया गया। इससे पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में केन्द्रीय सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब व जरुरतमंद लाभपात्रियो तक पंहुचने की बजाए भ्रष्टाचारियो की जेब में पंहुच जाता था। गैस कनैक्शन प्राप्त करने वाले परिवारो के सदस्यों ने गुरदेव शर्मा देबी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें खाना बनाने के लिए आंखो से आंसू नहीं बहाने पड़ेंगे। इस अवसर पर भाजपा सचिव विक्की सहोता, पंजाब भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौरवजीत गोरा, किदवई नगर मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह राजू, संजय खटक, विनित बहल, सुरिन्द्र शिंदा व राजेश रिशी सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Debi Distributed Free Gas Connections To 75 Families Of Vidhan Sabha Central

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं