ई न्यूज पंजाब, लुधियाना। लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस अपनी गिरफ्तारी देने के लिए अभी अभी बटाला के लिए रवाना हो गए हैं। गौर हो कि गुरदासपुर के डीसी विपुल उज्जवल और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के बीच तीखी तनातनी हुई थी और बाद में इस मामले में विधायक बैंस पर एफ आई आर दर्ज कर दी गई थी । पिछले करीब 10 दिनों से इस विवाद को लेकर राजनीतिक वाद विवाद गहराता चला जा रहा है । असल में उक्त एफ आई आर के बाद पुलिस तो बैंस को गिरफ्तार करने नहीं पहुंची लेकिन अब बैंस नहीं खुद अपनी गिरफ्तारी देने की योजना के तहत बटाला के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक यह भी बताया है कि पुलिस बैंस को रास्ते में ही गिरफ्तार कर सकती है।
Mla simarjeet singh bains