दो दिन पहले सुभानी बिल्डिंग चौंक स्थित पुखराज होटल में दूसरे राज्यों से बुलाई लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे कई कारोबारियों के मामला अब राजनीतिक रंगत पकड़ता दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि पुखराज होटल भाजपा के जिला उपप्रधान अश्वनी बहल का है और अश्वनी बहल एक धार्मिंक संस्था (हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी) के प्रधान भी हैं। पुलिस की ओर से इस पूरे एपिसोड़ में भाजपा नेता अश्वनी बहल का नाम भी नामजद किया है और आज कुछ भाजपा नेता जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंहल की अगुवाई में पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा से मिले। बताया जाता है कि पुष्पिंदर सिंहल ने अपना पक्ष रखते कहा कि इस पूरे मामले में अश्वनी बहल का कोई लेनादेना नहीं हैं, क्यों कि ये होटल उनकी ओर से लीज पर दिया गया है। बताया जाता है कि पुष्पिंदर सिंहल ने इस एफआईआर से अश्वनी शर्मा का नाम भी बाहर करने की मांग की। जबकि पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा का कहना था कि चाहे उनकी ओर से ये होटल लीज पर दिया गया है, लेकिन होटल मालिक होने के चलते उन्हें होटल में चल रहे इस गलत काम को रोकना चाहिए था। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पूरे मामले की इंवेस्टीगेशन भी चल रही है और उसमें जो तथ्य सामने आएंगे, उस मुताबिक इस जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि भाजपा नेता अश्वनी बहल का इस होटल के ऊपर के फलोर में ही आफिस है। पुलिस अब ये भी जांच कर रही है कि अश्वनी बहल ने केवल रेस्टोरेंट लीज पर दिया था या कि पूरा होटल कमरों सहित लीज पर दिया था। इसके लिए पुलिस लीज होल्डर व होटल मालिक से दस्तावेज भी मांग सकती है। वहीं इस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी इस पूरे मामले में सच व झूठ की गुत्थी को सुलझा सकते हैं। इस बारे में जब पुलिस कमिश्रर कौस्तुभ शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास जिला प्रधान सहित भाजपा के कुछ नेता मिलने को आए थे और उनका पक्ष सुना गया है। इस मामले की जांच चल रही है और उस लिहाज से ही अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा नेताओं की ओर से इस पूरे विवाद से अश्वनी बहल का कोई लेना देना न होने की बात कही जा रही थी और इस बारे में जांच में सब साफ हो जाएगा। ---------- बाक्स में लें हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी से आए चर्चा में बात करें अश्वनी बहल की तो वे हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी से अधिक चर्चा में आए । सूत्र बताते हैं कि अश्वनी बहल व जीवन गुप्ता (भाजपा के प्रदेश महासचिव ) ने जगन्नाथ रथ यात्रा की तर्ज पर शहर में बड़ी शिवारात्रि के अवसर पर बड़ी यात्रा निकालने की योजना के तहत ही हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी का गठन किया और इसमें शहर के कई कईं बडे़ बडे़ धार्मिक, सामजिक व राजनीतिक लोगों को जोडृ पिछले तीन चार साल से इस बड़ी यात्रा निकालने का आयोजन किया था। लेकिन अब जब पुखराज होटल विवाद में अश्वनी बहल का नाम जुड़ा तो इससे धार्मिक आयोजन करने वाले इस नेता के चलते जहां पार्टी स्तर पर कीचड़ उछलना शुरु हो गया तो वहीं दूसरी ओर जीवन गुप्ता जो भाजपा के बडे़ नेता हैं, उन पर निशाना साधना लोगों ने शुरु कर दिया है। इसका बड़ा कारण है कि जिस हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी में अश्वनी बहल प्रधान हैं तो उसी कमेटी के जीवन गुप्ता चेयरमैन हैं। लोगों ने अब निशाना साधना शुरु कर दिया है कि एक तरफ उक्त नेता की ओर से धार्मिक कार्यक्रम करवाए जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर अपने होटल में इस तरह की अश्लील डांस के लिए बाहरी राज्यों से लड़कियां बुलाई जा रही हैं।
Pukhraj Hotel Dispute Bjp Leaders Reached Cp To Defend Bjp Leader