September 19, 2026 03:17:50
कौंसलर सन्नी भल्ला गिरफतार, आर के सिंगला की कोठी सर्च से जुडे़ हैं गिरफतारी के तार

कौंसलर सन्नी भल्ला गिरफतार, आर के सिंगला की कोठी सर्च से जुडे़ हैं गिरफतारी के तार

पूर्व डिप्टी डायरेक्ट आरके सिंगला के साथ पैसों के लेनदेन का लिंक खंगाल रही विजिलेंस

Oct12,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

फूड एंड सप्लाई ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के सबसे बडे़ विश्वास पात्र व नजदीकी कहे जाने वाले कांग्रेसी नेता सन्नी भल्ला (गगनदीप) को गिरफतार कर लिया गया है। ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में चल रही इंवेस्टीगेशन के सिलसिले में सन्नी भल्ला को विजिलेंस आफिस बुलाया गया था। जहां वे आज सुबह करीब 11.30 बजे पहुंचे थे और दोपहर 1.30 बजे तक विजिलेंस आफिस से बाहर न आने की चर्चाओं के बाद उनकी गिरफतारी की बातें सामने आने लगी थी। हालांकि पहले विजिलेंस एसएसपी आरपीएस संधू जांच के सिलसिले में सन्नी भल्ला को हिरासत में लेने की बात कह रहे थे, लेकिन अब ये साफ हुआ हैं कि ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में दर्ज एफआईआर में भल्ला को नामजद कर गिरफतार कर लिया गया है और कल उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। सन्नी भल्ला वार्ड नंबर 82 से कौंसलर हैं और इससे पिछली टर्म में इसी वार्ड से उनकी पत्नी दीपिका भल्ला कौंसलर थी। सूत्र बताते हैं कि सन्नी भल्ला की गिरफतारी के तार एक दिन पहले कोर्ट के आदेशों पर आरके सिंगला ( एक्स डिप्टी डायरेक्टर, फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट) की राजगुरु नगर कोठी सर्च से जुडे़ बताए जा रहे हैं। ------ आरके सिंगला की कोठी सर्च में मिले थे मोबाइल, चैक बुकें व दस्तावेज फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में ट्रांसपोर्ट, लेबर व टेंडरिंग घोटाला जिसमें करोड़ों रुपए में आंका जा रहा हैं, में आरके सिंगला को मास्टर माइंड बताया जाता है। विजिलेंस ने बीते सोमवार को कोर्ट के आदेशों पर उनकी राजगुरु नगर स्थित बंद पड़ी कोठी की सर्च करवाई थी। जिसमें विजिलेंस के हाथ तीन मोबाइल फोन, चैक बुकें व कईं अन्य दस्तावेज हाथ लगे थे। बताया जाता है कि इन दस्तावेजों या मोबाइल में ऐसा कुछ सामने आया है जिससे आरके सिंगला व सन्नी भल्ला का कनेक्शन सामने आया है। ये चाहे फोन मैसेज, कालिंग या दस्तावेज में कोई एंट्री के जरिए हुआ हो, ये अभी इंवेस्टीगेशन की जांच का मामला है। सूत्र बताते हैं कि आरके सिंगला के जरिए कुछ पैसे का लेनदेन भी सन्नी भल्ला के साथ सामने आ सकता है। यही कारण है कि विजिलेंस ने करवाचौथ से ठीक एक दिन पहले ही सन्नी भल्ला को अरेस्ट कर लिया। सन्नी भल्ला की इस गिरफतारी से कांग्रेस में हलचल पैदा हो गई है, क्यों कि सन्नी भल्ला, मेयर, शराब व्यापारी सहित कुछ अन्य लोगाें को इंवेस्टीगेशन के चलते लगातार विजिलेंस में बुलाया जा रहा है, लेकिन उनमें सन्नी भल्ला को गिरफतार किए जाने से बाकियों की टेंशन बढ़नी वाजिब भी है। ------ आशू का सबसे खास व चहेता है सन्नी भल्ला बात करें सन्नी भल्ला की तो बहुत ही थोड़ी उम्र में सन्नी भल्ला ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आशू के साथ रह अपना राजनीति में अच्छा खासा कद बना लिया था और यही कारण है कि नगर निगम में सरकारी ठेकेदार से अपनी जिंदगी का कैरियर शुरु करने वाले सन्नी कुछ ही समय में शहर में मशहूर हो गए। आशू से जुड़ने के दो तीन साल के भीतर ही सन्नी भल्ला राजनीति में आ गए। सन्नी भल्ला आशू के सबसे अधिक विश्वास पात्र व नजदीकियों में था, इसलिए सन्नी भल्ला को उसी वार्ड से टिकट दी गई, जहां से कभी आशू कौंसलर चुनाव लड़ा करते थे। इसी नजदीकी के चलते आशू अक्सर छोटे से कईं बडे़ काम सन्नी भल्ला के जरिए ही करवाते थे। आशू के मंत्री बनने के बाद शहर में सन्नी भल्ला की पहचान भी बडे़ नेता के तौर पर हो गई थी और सन्नी के सरल वअच्छे स्वभाव के चलते उनका फ्रैंड सर्किल भी बड़ी तेजी से बढ़ता चला गया।

Sunny Bhalla Arrested The Strings Of Arrest Are Related To Rk Singlas Kothi Search



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं