फूड एंड सप्लाई ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के विश्वास पत्र और सबसे नजदीकी पार्षद सनी भल्ला को आज विजिलेंस की ओर से जज राजबीर कौर की कोर्ट में पेश किया गया । जहां दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जज की ओर से सनी भल्ला को 2 दिन के विजिलेंस रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट में सनी भल्ला के पक्ष के वकील का कहना था कि इससे पहले विजिलेंस इसी मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर रख चुकी है लेकिन विजिलेंस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ और अब सनी भल्ला जोकि जिसे विजिलेंस की ओर से कुछ दस्तावेजों को लेकर ऑफिस बुलाया गया था को विजिलेंस ने गिरफ्तारी डाल अब इसे परेशान किया जा रहा है कला की इस दौरान विजिलेंस पक्ष का कहना था कि इस पूरे मामले में कुछ तथ्यों की जांच के लिए सनी भल्ला के पुलिस रिमांड की जरूरत है। विजिलेंस का कहना था कि सनी भल्ला की ओर से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की के पैसों की प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट की है और इसकी जांच को उन्हें पुलिस रिमांड दिया जाए।
Congress Leader Sunny Bhalla On Two Days Police Remand