फूड एंड सप्लाई लेबर, ट्रांसपोर्ट व टेंडर घोटाले में विजिलेंस की ओर से कौंसलर सन्नी भल्ला को गिरफतार किए जाने के बाद कईं कांग्रेसी नेताओं की सांसें फूलनी शुरु हो गई है। ये सांसें उन नेताओं की अधिक फूल रही हैं, जो पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के साथ उसकी सरकारी गाड़ी में घूमते दिखाई देते थे। सीधा सीधा कहें तो जो नेता आशू के नजदीक रहे हैं वे अब विजिलेंस के राड़ार पर बताए जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि सन्नी भल्ला की गिरफतारी के बाद विजिलेंस की ओर से एक ओर कांग्रेसी नेता को पकड़ने के प्रयास किया गया था, लेकिन वे नेता उससे पहले ही बीमारी का बहाना बना एक साउथ सिटी एरिया के एक अस्पताल में भर्ती हो गया और वेंटिलेटर तक लगवा लियाा। बताया जाता है कि विजिलेंस उक्त नेता के पहले घर व बाद में उक्त अस्पताल तक में जाकर आई है, इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई। इसके साथ साथ सन्नी की गिरफतारी के बाद आशू के एक ओर नजदीकी नेता मेयर बलकार सिंह को भी तबियत भी ठीक नहीं है और उनकी आरे से डीएमसी हीरो हार्ट जाकर अपना चैकअप करवाने की बातें सामने आ रही हैं। सूत्र बताते हैं कि सन्नी भल्ला की ओर से कईं बातों के खुल्लासे रिमांड में किए गए हैं, लेकिन ये खुलासे पूर्व केबिनेट मंत्री आशू के केस से कितने संबंधित हैं, ये एक दो दिन में साफ हो जाएगा। बताया जाता है कि सन्नी भल्ला से इंवेस्टीगेशन को कुछ अफसर चंडीगढ़ व मोहाली से भी आए हुए थे। एक कालोनाइजर व एक पूर्व विधायक व कौंसलर भी चर्चा में विजिलेंस की ओर से कौंसलर सन्नी भल्ला को बेहद नाटकीय अंदाज में गिरफतार किया गया है। असल में सन्नी भल्ला विजिलेंस इंवेस्टीगेशन के चलते आफिस पहुंचे थे और कुछ सवालों की जबाव तलबी के बाद उन्हें आफिस में बिठा लिया गया और दोबारा घर नहीं जाने दिया। बताया जाता है कि सन्नी भल्ला से जांच का अहम फोकस आशू के पैसों की इंवेस्टमेंट से जुड़ा हुआ है। इसके लिए विजिलेंस सन्नी भल्ला के साथ साथ उसकी पत्नी दीपिका भल्ला जो पूर्व कौंसलर भी रह चुकी है, के परिवारिक मेंबरों के कारोबार का भी ब्यौरा जुटा रही है। वहीं ये जांच पूरी प्रॉपर्टी इंवेस्टमेंट से है, इसके चलते एक कालोनाइजर जो की साउथ सिटी से संबंधित है, का नाम भी बेहद चर्चा में आता दिखाई दे रहा है। बताया जाता है कि इस कालोनाइजर का नाम चर्चा में आने से कांग्रेस के एक पूर्व विधायक की भी मुसीबतें बढ़ रही है। इस पूर्व विधायक का उक्त कालोनाइजर कम प्रॉपर्टी डीलर के साथ अच्छा खासा कारोबार है और उक्त कांग्रेसी नेता को भी ये डर सताने लगा है कि कहीं उसकी बेनामी प्रॉपर्टियों का खुलासा इस हंगामें के बीच न हो जाए। बड़ी बात है कि आशू के इसी कनेक्शन में शराब कारोबार में बड़ा नाम बनाने वाली एनके एंड कंपनी के मालिक भी विजिलेंस के चक्कर काट रहे हैं और उसकी इंवेस्टमेंट का भी लेखा जोखा विजिलेंस जुटा रही है। ----------- सांसद बिटटू की विजिलेंस को डराने की कोशिश सन्नी भल्ला पर न पड़ जाए भारी कौंसलर सन्नी भल्ला की गिरफतारी के बाद सांसद रवनीत सिंह बिटटू की ओर से विजिलेंस की कारगुजारी पर खडे़ किए गए सवाल व विजिलेंस की ओर से सेटिंग का खेल खेले जाने के आरोप भी शहर की चर्चा में है। सांसद बिटटू की ओर से सीधे सीधे इस मामले में विजिलेंस कार्रवाई पर सवाल खडे़ करने से पुलिस रिमांड में चल रहे सन्नी भल्ला की मुश्किलें बढ़ने की बातें भी राजनीतिक गलियारे में होती दिखी। वहीं बाद दोपहर खुद एसएसपी विजिलेंस रविंदर पाल सिंह संधू ने सांसद रवनीत बिटटू के आरोपों पर मान हानि का दावा मीडिया के समक्ष पेश कर दिया गया। गौर हो कि पहले आशू की गिरफतारी के दिन सांसद रवनीत बिटटू के साथ विजिलेंस की झड़प और अब सन्नी भल्ला की गिरफतारी के बाद उनकी सीधे तौर पर विजिलेंस कार्रवाई में सेटिंग का खेल खेले जाने के आरोप कहीं न कहीं इस केस में कांग्रेसी नेताओं की मुश्किलों को ओर बढ़ा सकती है।
The Arrest Of Sunny Bhalla Raised The Breath Of Many Congressmen