September 18, 2026 04:20:04
विजिलेंस की गिरफ्त से बाहर आए पार्षद सनी भल्ला, पहुंचे अपने घर

विजिलेंस की गिरफ्त से बाहर आए पार्षद सनी भल्ला, पहुंचे अपने घर

Oct15,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में शक के आधार पर विजिलेंस की ओर से पुलिस रिमांड पर लिए गए पार्षद सनी भल्ला को आज कोर्ट से राहत मिल गई है और उन्हें विजिलेंस की गिरफ्त से रिलीज कर दिया गया है। विजिलेंस की ओर से सनी भल्ला को शक के आधार पर धारा 41 (1 ) के तहत 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था । पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में सनी भला से कुछ भी हाथ ना लगने पर आज उन्हें सीजीएम की अदालत में पेश किया गया । जहां उन्हें विजिलेंस की गिरफ्त से रिलीज कर दिया गया। ---------------------------------------- आप भी जाने, आखिर क्यों छूटे पुलिस रिमांड के बाद सनी भल्ला दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद सनी भला को आज सीजीएम कोर्ट से मिली राहत से पब्लिक व राजनीतिक लोग बेहद ताजू में है कि किस तरह 2 दिन के रिमांड के बाद सनी को इस मामले से अलग कर दिया। असल में विजिलेंस की ओर से धारा 41(1) के तहत सनी भला को अपनी कस्टडी में लिया था यह धारा किसी व्यक्ति पर उस वक्त इस्तेमाल की जाती है जब वह इन्वेस्टिगेशन दौरान पुलिस का साथ नहीं दे रहा और पुलिस को लगता है कि अगर इसको रिमांड पर ले लिया जाए तो इससे काफी जानकारी मिल सकती है विजिलेंस की ओर से भी संदीप भल्ला को फूड एंड सप्लाई टेंडर ट्रांसपोर्ट घोटाले में नामजद नहीं किया गया था बल्कि उन्हें इस मामले संबंधी अहम जानकारियां जुटाने के लिए इस धारा के तहत 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था और आज जब पुलिस को इस रिमांड के दौरान कुछ भी अहम जानकारी नहीं मिली तो उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जज ने उसे विजिलेंस की गिरफ्त बाहर कर दिया। असल में विजिलेंस भला के जरिए भारत भूषण आशू की प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट का लेखा-जोखा बताना चाह रही थी जो सनी भल्ला की पड़ताल में सामने नहीं आ पाया।

Sunny Bhalla Discharged From Vigilance Arrest

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं