September 19, 2026 02:26:18
मामला ‘फेक एन. ओ. सी’ का - कैबिनेट मंत्री जिम्पा द्वारा डिप्टी कमिशनर को पहल के आधार पर मामले की जां

मामला ‘फेक एन. ओ. सी’ का - कैबिनेट मंत्री जिम्पा द्वारा डिप्टी कमिशनर को पहल के आधार पर मामले की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

प्रॉपर्टी डीलरों, कलोनाईजऱों और जनता की सुनी शिकायतें

Oct18,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब के राजस्व मंत्री श्री ब्रम शंकर जिम्पा ने जायदाद की रजिस्ट्रेशन के लिए ‘फेक एन. ओ. सी’ का प्रयोग किये जाने की कुछ शिकायतों को देखते हुये लुधियाना के डिप्टी कमिशनर को इस सम्बन्धी जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री श्री जिम्पा की तरफ से लुधियाना पश्चिमी और लुधियाना केंद्रीय के सब रजिस्ट्रार दफ्तरों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उनके साथ विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी, मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी, कुलवंत सिंह सिद्धू, रजिन्दरपाल कौर छीना और जीवन सिंह संगोवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव के. ए. पी. सिन्हा, डिप्टी कमिशनर सुरभी मलिक के इलावा अन्य भी उपस्थित थे। श्री जिम्पा ने दोहराया कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और दोषियों के खि़लाफ़ मिसाली कार्यवाही यकीनी बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि उनको ज़मीन की रजिस्टरी के लिए ‘फेक एन. ओ. सी’ का प्रयोग सम्बन्धी कुछ शिकायतें मिलीं थीं, जिसके बाद उन्होंने निजी तौर पर मामले की जांच करने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को पारदर्शी और निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और भ्रष्टाचारियों पर नकेल डाली जायेगी। कैबिनेट मंत्री द्वारा कलोनाईजऱों और प्रॉपर्टी डीलरों के साथ भी विस्तृत मीटिंग की गई और उनकी समस्याओं का भी जल्द निपटारा करने का भरोसा दिया।

Fake Nocs Issue Jimpa Directs Dc To Probe The Matter On Priority



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं