September 18, 2026 04:21:15
दीवाली से पहले पंजाब कैबिनेट का बड़ा धमाका - मुलाजिमों की ओल्ड पेंशन स्कीम फिर से बहाल, सरकारी मुलाजि

दीवाली से पहले पंजाब कैबिनेट का बड़ा धमाका - मुलाजिमों की ओल्ड पेंशन स्कीम फिर से बहाल, सरकारी मुलाजिमों के डीए में छह फीसदी का इजाफा

Oct21,2022 | Yashpal Sharma | Chandigarh

दीवाली से ठीक पहले पंजाब सरकार की ओर से आयोजित पंजाब कैबिनेट की बैठक में सरकारी मुलाजिमों के लिए बड़ा धमाका करते हुए आज रिटायर्ड मुलाजिमों की ओल्ड़ पेंशन स्कीम फिर से बहाल करने का एलान कर दिया है और वहीं सरकारी मुलाजिमों के डीए में भी छह फीसदी का इजाफा करने के प्रस्तावों पर हरी झंड़ी दे दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इससे लाखों सरकारी मुलाजिमों को फायदा होगा। इसके साथ साथ मुलाजिमों को 6 फीसदी डीए भी लागू कर दिया गया है। दीवाली से पहले मुलाजिमों को दो दो तोहफें सरकार की ओर से दे दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा है कि जो कहा है, वे करके दिखाना है, उसे ध्यान में रख सभी फैसले किए जा रहे हैं। इससे साफ है कि पंजाब सरकार की अहम फोकस सरकारी मुलाजिम व उनके परिवार दिखाई दे रहे हैं। गौर हो कि पंजाब सरकार ने सत्ता संभालने के बाद से कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने पर बड़ी तेजी से काम किया जा रहा है और वहीं अब आज की कैबिनेट मीटिंग में भी सरकारी व रिटायर्ड मुलाजिमों को दीवाली से पहले बड़ा तोहफा इन फैसलों के जरिए दे दिया गया है। वहीं बिजली बोर्ड में डयूटी दौरान मरने वाले कर्मचारी को नौकरी देने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने मोहर लगा दी है। कैबिनेट में लिए गए इन फैसलेों का एलान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा व अन्य मौजूद थे। कैबिनेट में ये लिए गए अहम फैसले धार्मिंक ग्रंथों को ले जाने वाले वाहन टैक्स दायरे से बाहर -नौकरियों में पंजाबी युवाओं को मिलेगी तरजीह मोहाली मेडिकल कालेज के लिए नई जगह की स्वृकति का एलान - सरकारी भर्ती में पंजाबी का टेस्ट किया गया अनिवार्य रेत माफिया पर शिकंजा कसने को भी मिली मंजूरी पंजाब सरकार ने रेत माफिया पर शिकंजा कसने के लिए नए बदलावों पर हरी झंडी दे दी है। अवैध माइनिंग दौरान पकडे़ जाने पर अब केवल टिपर के ड्राइवर पर ही नहीं, ब्लकि इसके मालिक पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके साथ साथ इसका जुर्माना भी अब 50 से लेकर 2.50 लाख रुपए तक किया जाएगा।

Big Explosion Of Punjab Cabinet Before Diwali



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं