September 17, 2026 23:38:01
Breaking News- दलित नेता विजय दानव और जोनल कमिश्नर जसदेव सेखों हुए आमने सामने, बनी तनाव की स्थिति

Breaking News- दलित नेता विजय दानव और जोनल कमिश्नर जसदेव सेखों हुए आमने सामने, बनी तनाव की स्थिति

Oct21,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

नगर निगम में कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के एक कार्यक्रम दौरान आज दलित नेता विजय दानव और नगर निगम डी जोन के जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों के आमने सामने होने की खबर सामने आ रही है। बताया जाता है कि इस दोनों दानव और सेखों के बीच में जमकर बहस हुई और मौके पर धक्का मुक्की भी होने की खबरें सामने आ रही हैं। आज हलका आत्म नगर में आप विधायक कुलवंत सिंद्धू की ओर से कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के नियुक्ति पत्र बांटने को एक कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें नगर निगम जोन डी से बतौर जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों भी पहुंचे थे। बताया जाता है कि वहीं दूसरी ओर दलित नेता विजय दानव अपनी संघर्ष कमेटी के साथ आज आप विधायकों का धन्यवाद करने को उन्हें मिलने पहुंच रहे थे। जिसके तहत दानव आज विधायक अशोक पराशर पप्पी फिर गुरप्रीत गोगी व इसके बाद विधायक कुलवंत सिद्धू के गिल रोड स्थित आफिस पहुंचे थे। जहां पर मुलाजिमों को नियुक्ति पत्र सौंपने का कार्यक्रम रखा गया था। सूत्र बताते है कि इस कार्यक्रम दौरान दानव ने आरोप लगाते कहा कि उनकी संघर्ष कमेटी से जुडे़ कुछ कच्चे मुलाजिमों की उम्र बढ़ाकर जानबूझ कर उन्हें कच्चे मुलाजिमों की सूची से बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि मौके पर जेएस सेखों का कहना था कि सूची में किसी डाला जा रहा है और बाहर किया जा रहा है, ये उन्हें जानकारी में नहीं है। वे केवल जोनल कमिश्नर होने के नाते इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने को आए हैं। बताया जाता है कि इस दौरान दोनों में ऊंची ऊंची आवाज में बहस होने लगी और इसके बाद मौके पर माहौल धक्का मुक्की का भी पैदा होता दिखा। जिसके बाद मौके पर दोनों पक्ष के लोग ही इस पूरे हंगामें को शांत करते दिखाई दिए। इस पूरे प्रकरण के बाद अब ये मामला ओर भी अधिक गर्मा सकता है, क्यों कि इस मामले को लेकर दानव की आरे से मीडिया को निगम मुख्यालय अपने आफिस बुला लिया गया है। -------- जोनल कमिश्नर के साथ साथ जसदेव सेखों मुलाजिमों के प्रधान भी ये पूरा मामला अब इस लिए भी गर्मा सकता है क्यों कि जसदेव सेखों सुपरिटेडेंट से तरक्की कर अब जोनल कमिश्नर के पद पर तैनात हैं, लेकिन वे इसके साथ साथ म्यूनिसिपल कर्मचारी यूनियन के प्रधान भी हैं। बताया जता है कि ये एक बड़ा मामला है, जिसके चलते अंदरखाते दोनों में पहले से खींचतान हैं। सेखों की यूनियन में उनके साथ दलित समाज के नेता अश्वनी सहोता चेयरमैन के पद पर हैं। अब अगर ये पूरा मामला राजनीतिक रंगत लेता है तो ये मामला बडे़ तनाव की स्थिति को पैदा कर सकता है।

Dalit Leader Vijay Danav And Zonal Commissioner Jasdev Sekhon Came Face To Face Created Tension



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं