September 18, 2026 02:48:53
कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, मनोरंजन कालिया का भी कद ब

कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, मनोरंजन कालिया का भी कद बढ़ा

Dec2,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना भारतीय जनता पार्टी की ओर से कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ काे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर शामिल किया है। इसके साथ साथ भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया का भी पार्टी में कद बढ़ाते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्पेशल इंवाइटी के तौर पर नियुक्त किया है। गौर हो कि कैप्टन अमरिंदर सिंह बतौर मुख्यमंत्री पंजाब में दो बार कमान संभाल चुके हैं और वहीं सुनील जाखड़ भी कांग्रेस के सबसे दिग्गज नेता रहे हैं, जिन्हें कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा जाता रहा है। इन दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हिस्सा बनाया गया है और अब उनकी राय भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग दौरान ली जाएगी और पार्टी की अहम गतिविधियों संबंधी भी ये दोनों सीनियर नेता अपडेट रह पाएंगे। बड़ी बात है कि भाजपा की ओर से की गई इस संगठनात्मक नियुक्ति में कांग्रेस के साथ साथ अपनी पार्टी के सीनियर नेता मनोंरजन कालिया को भी स्पेशल इंवाइटी के तौर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिया गया है। मनोरंजन कालिया पंजाब भाजपा से अकेले नेता हैं, जिन्हें इन दिग्गज नामों में शामिल किया गया है। मनोरंजन कालिया को एक मामले में सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद उनका पार्टी में कद बढ़ा है और उनके राजनीतिक कैरियर पर लगे दाग भी साफ हो गए हैं। जबकि इस सूची में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल आए राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्पेशल इंवाइटी व जय वीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

Capt Amarinder Singh And Sunil Jakhar Became National Executive Members Of Bjp



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं