September 17, 2026 23:33:52
कन्हैया मित्तल की भजन संध्या में पार्षद राशि अग्रवाल ने कांग्रेस से दिया त्यागपत्र, भाजपा में शामिल

कन्हैया मित्तल की भजन संध्या में पार्षद राशि अग्रवाल ने कांग्रेस से दिया त्यागपत्र, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत

Dec4,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना लुधियाना में पार्षद चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के मौजूदा पार्षदों का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है । लुधियाना में वार्ड नंबर 81 की महिला पार्षद और सीनियर कांग्रेसी नेता हेमराज अग्रवाल की बहू राशि अग्रवाल ने दुर्गा माता मंदिर के नजदीक गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमन में आयोजित कन्हैया मित्तल की भजन संध्या कार्यक्रम में -जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- का भजन सुनने के बाद मंच पर आ कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देने का ऐलान कर दिया और इसके साथ-साथ उन्होंने जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे की लाइन सुना कर अपने भाजपा में जाने के संकेत भी साफ-साफ दे दिए। कांग्रेस के बहुत से मौजूदा विधायक और पार्षद गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर टिकाए हुए हैं और वे नतीजों के आधार पर यह तय करने वाले हैं कि वह भाजपा में जाएंगे या आम आदमी पार्टी का दामन पकड़ेंगे। नतीजों आने से पहले ही आप की पोजिशन बेहतर न होने की बातों से ही अब राजनीतिज्ञ भाजपा में शामिल होने का एलान करने लगे है। हालांकि अभी तक सीनियर कांग्रेसी नेता अपने पत्ते नहीं खोले गए हैं, क्योंकि हेमराज अग्रवाल की आप विधायक गुरप्रीत गोगी के साथ बेहद नजदीकी है। ---------::-- जाने किस तरह से राशि अग्रवाल ने छोड़ा कांग्रेस का साथ इस कार्यक्रम के अंत से ठीक पहले राशि ने मंच पर जाकर कहा, “कांग्रेस पार्टी से मैं पार्षद के रूप में सेवा कर रही हूँ। आज इस मंच से मैं उद्घोषणा करती हूँ… मेरा शरीर यहाँ था, मेरा हृदय जहाँ था, आपने मेरा वो स्नेह, वो प्रेम, वो देशभक्ति का जज्बा आपने उजागर कर दिया है। इसी क्षण मैं कॉन्ग्रेस पार्टी से त्याग पत्र देती हूँ।” अपने ऐलान के बाद उन्होंने कहा, “जो राम को लाए हैं हम उनको लाएँगे। मेरे मोहन की बातें मैं जानूँ या वो जाने और सारे जहाँ से प्यारी मेरी भारत की नारी…। अहो भाग्य राम मानव तन पाया, उस पर राम नाम जब गाया, पाकर राम नाम धनराशि, घोर विपद अविनाशी। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएँगे।” कांग्रेस पार्षद द्वारा इस प्रकार राम नाम सुनकर पद छोड़ने का ऐलान सुनकर कन्हैया मित्तल बोले- “मैंने बहुत जिंदगी देखी लेकिन एक क्षण में पद छोड़ना कभी नहीं देखा।” उन्होंने पूर्व सीएम कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा, “कल्याण जी ने भगवान राम के लिए पद छोड़ा। आपने भी भगवान राम के लिए पद छोड़ा है। आज हम राम मंदिर की बात करते हैं तो कल्याण सिंह याद आते हैं। हमें योगी-मोदी पर यकीन है लेकिन जो कल्याण सिंह जी ने किया, जो कोठारी भाइयों ने किया, वही आपने आज किया। मैंने हमेशा कहा है कि मैं भाजपा के लिए नहीं गाता मैं भगवान राम के लिए गाता हूँ। मैं श्याम दल और राम दल से जुड़ा हूँ।”

Councilor Rashi Aggarwal Resigned From Congress



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं