लुधियाना, 08 दिसंबर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला) की अध्यक्षता में लुधियाना नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सीवरेज की समस्या और हलके में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस मौके पर विधायक भोला ग्रेवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि विभिन्न वार्डों के निवासियों को लंबे समय से सीवरेज की समस्या की शिकायत कर रहे हैं, जिसका जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में भी तेजी लाई जाए ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके। बैठक के दौरान अधिकारियों ने जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया और कहा कि मशीनों से सीवरेज की सफाई की जाएगी। विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार शहरवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Mla Bhola Called A Meeting Of Corporation Officials Regarding The Sewerage Problem