September 19, 2026 04:09:32
सांसद संजीव अरोड़ा ने हलवारा हवाई अड्डे पर चल रहे काम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश मार्च 20

सांसद संजीव अरोड़ा ने हलवारा हवाई अड्डे पर चल रहे काम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश मार्च 2023 तक पूरा करें काम

Dec9,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना, 9 दिसंबर राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा शुक्रवार सुबह हलवारा हवाई अडडे़ पर निर्माणधीन सिविल हवाई टर्मिनल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों व स्टाफ को इस काम में तेजी लाने को कहा और मार्च 2023 तक ये काम पूरा करने पर भी जोर दिया। इस परियोजना को "अपने दिल के बहुत करीब" बताते हुए, अरोड़ा ने ग्लाडा की मुख्य प्रशासक अमनप्रीत कौर संधू और अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (एसीए) अमरिंदर सिंह मल्ही, पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर), नागरिक उड्डयन के अधिकारियों, ठेकेदारों और अन्य सभी सरकारी अधिकारियों को बताया कि सांसद बनने के बाद से ही वे इस परियोजना को शीघ्र पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह पहले भी कई बैठकें कर चुके हैं। अरोड़ा ने माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की प्रतिबद्धता को भी याद किया कि राज्य सरकार जल्द ही हलवारा हवाई अड्डे पर सिविल एयर टर्मिनल का निर्माण कार्य पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से यह काम पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि यह प्रोजैक्ट पंजाब को हवाई संपर्क के नक्शे पर और आगे ले जाएगा और यात्रियों के समय, धन और ऊर्जा की बचत करेगा। अरोड़ा ने अधिकारियों से हर कीमत पर निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा और आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चल रहे निर्माण कार्यों में और तेजी लाने के लिए लेबर की संख्या में वृद्धि करें और मौके पर लाइट की पूरी व्यवस्था करेंए ताकि निर्माण कार्य देर शाम को भी जारी रखा जा सके, विशेष रूप से सर्दियों के दौरान जब सूर्य जल्दी अस्त हो जाता है। उन्होंने निर्माण कार्य पर निगरानी रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्माण स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), पंजाब द्वारा तैयार अंतरिम एयरपोर्ट टर्मिनल की ड्रॉइंग्स का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विमान की पार्किंग के बारे में विस्तार से पूछा। वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि चल रहा निर्माण कार्य अगले साल जनवरी के अंत दिखाई देने लगेगा। अरोड़ा ने आशा व्यक्त की कि एक बार पूरा होने पर यह परियोजना लुधियानावासियों, विशेष रूप से व्यापारिक समुदाय के लिए वरदान साबित होगी।

Mp Sanjeev Arora Surprise Inspection Of Ongoing Work At Halwara Airport



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं