यशपाल शर्मा, लुधियाना भाजपा नेता और जिला भाजपा उपाध्यक्ष एडवोकेट हर्ष शर्मा ने पिछले दिनों लोकल बॉडी मंत्री इंडरबीर निज्जर द्वारा लुधियाना में उदघाटन करने पर जमकर निशाना साधा है। हर्ष शर्मा ने कहा कि मंत्री और विधायकों ने जिन जिन प्रोजेक्टों का उदघाटन कर लम्बी चौड़ी फोटो खिंचवाई वो सारे ही प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी फंड के अधीन शुरू हुए है। चाहे स्मार्ट सिटी मिशन के फंड से बन रहा मिनी राजगार्डन हो या जवाहर नगर के पार्क, चाहे नेशनल ग्रीन प्रोग्राम के तहत खरीदी गई बैकहो लोडर मशीनें हो या सिविल हस्पताल में लगाई बोतल क्रश मशीनें, ये सभी केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन से मिले पैसों से ही सम्भव हो पाया है। मौजूदा आप सरकार अपने इस कार्यकाल में लुधियाना के लिए ईंट लगाने जितना फंड भी नहीं ला पायी। ऐसे उद्घाटनों को मंत्री से करवा कर लुधियाना की जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की जा रही है। हर्ष शर्मा ने कहा कि वार्डबंदी की वजह से निगम चुनाव लेट होना तो मात्र एक बहाना है, सच्चाई तो ये है कि आप नेताओं को अच्छी तरह से अपनी जमीनी हकीकत का पता है और इसीलिए निगम चुनावों को लेट किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेश शर्मा, प्रदीप कपूर, राज संधू, दलजीत राय, दीपक राए और बलराम सिंह इत्यादि मौजूद थे।
Aaps Ministers Mlas Are Applauding Themselves With The Help Of Centres Smart City Fund