लुधियाना 11 दिसम्बर भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल की अध्यक्षता में पंजाब भाजपा के महामंत्री जीवन गुप्ता की उपस्थिति में जिला कार्यालय घंटा घर में कांग्रेस को छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा को ज्वाइन किया। पंजाब भाजपा के महामंत्री जीवन गुप्ता व जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने सभी नेताओं को भाजपा का गमछा पहनकर भाजपा में शामिल करवाया। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में जोगिन्दर पाल मांडी, बूटा राम पहलवान, महिंदर पाल कैंथ,अश्वनी यमला,राजिंदर यमला,प्रेम सागर, रवि लाहोरिया, सरबजीत कुमार, सूरज, रविंदर सुदा बलु,अरुण धामा,मदन लाल अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर जोगिन्दर पाल मांडी व उनके साथियों ने कहा कि मोदी जी की जन-हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर हम लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। आज पूरा देश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में चल रही अविरल विकास यात्रा में अपनी सहभागिता दे रहा है। यह हम सब की जिम्मेवारी है कि सब एकजुट होकर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। आज देश में अगर कोई असली मायने में संस्थागत राजनीतिक दल है तो भाजपा है। हमारा देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, उसके लिए आज देशहित में कोई दल और कोई नेता सबसे उपयुक्त और मजबूती से खड़ा है, तो वो भाजपा और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। हम लोगों को जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरे मनोभाव से जमीन पर उतारने का प्रयास करेंगे और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र को साकार करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर भाजपा के महामंत्री कांतेन्दु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष यशपाल जनोत्रा,मंडल प्रधान राकेश जग्गी,भाजपा के सीनियर नेता प्रदीप पंछी ,जिला सचिव संजय गोसाई,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,प्रवक्ता विशाल गुलाटी आदि मौजूद थे।
Shock To Congress Dozens Of Congress Workers Join Bjp