September 17, 2026 23:36:00
टक्साली कांग्रेस परिवार से हेम राज अग्रवाल और राशि अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

टक्साली कांग्रेस परिवार से हेम राज अग्रवाल और राशि अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

Dec13,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

देशभर में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती और पंजाब में अगला दौर भाजपा का देखते हुए विपक्षी पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने भी अपनी पार्टी छोड़ने का मूड़ बना लिया है। इसी कड़ी में आज लुधियाना के टक्साली कांग्रेस परिवार से हेम राज अग्रवाल और राशि अग्रवाल आज भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने समर्थकों सहित भाजपा परिवार में शामिल हो गए।. इस मौके पर भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी व भाजपा राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने टक्साली कांग्रेसियों को भाजपा परिवार की सदस्यता दिलाई और उन्हें पार्टी का ताज पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल कराया। जीवन गुप्ता ने इस अवसर पर भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि वे पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस के युवा मोर्चे में सेवा कर रहे हैं और लोगों के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं और लोगों की समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इन सभी नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। ये सभी केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और देश हित में लिए गए ठोस फैसलों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। ये सभी पार्टी की विचारधारा और प्रचार प्रसार के लिए लगन से काम करेंगे। वहीं इस मौके पर भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों ने पार्टी द्वारा उन पर किए गए भरोसे पर खरा उतरने का आश्वासन दिया।

Congress Family Hemraj Aggarwal And Rashi Aggarwal Join Bjp

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं