September 18, 2026 02:01:16
विधायक गुरप्रीत गोगी की बढ़ी चिंताएं, आखिर उनके पीए व भांजा के नाम से कौन मांग रहा रिश्वत।

विधायक गुरप्रीत गोगी की बढ़ी चिंताएं, आखिर उनके पीए व भांजा के नाम से कौन मांग रहा रिश्वत।

Dec17,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना लुधियाना के वेस्ट विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की इसलिए चिंताएं बढ़ती दिख रही है, क्योंकि उनके पीए, भांजे व अन्य रिश्तेदारों के नाम पर लोगों से पैसे और रिश्वत मांगी जा रही हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वेस्ट विधानसभा में लगने वाली अवैध सब्जी मंडियों और रेहड़ी वालों से बड़े स्तर पर वसूली चल रही है। अब खुद विधायक गुरप्रीत गोगी ने भी फेसबुक व सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि यह बात उनके भी ध्यान में आई है। उन्होंने कहा उनके पीए और रिश्तेदारों के नाम पर कुछ लोग लुधियाना में पैसे इकट्ठे कर रहे हैं ।लेकिन अब सवाल खड़ा यह होता है कि अगर विधायक गुरप्रीत गोगी को भी यह मालूम है कि उनके नाम पर या उनके रिश्तेदार के नाम पर या उनके पीए के नाम पर अगर कोई व्यक्ति पैसा मांग रहा है तो सोशल मीडिया के साथ साथ उन्हें इस संबंधी पहले तो ऐसे लोगों को ट्रेस कर पुलिस में कंप्लेंट भी देनी चाहिए ताकि ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके। इतना ही नहीं लुधियाना के तहसील ऑफिस में भी रजिस्ट्री करवाने के नाम पर भी विधायक गुरप्रीत गोगी का नाम जमकर इस्तमाल हो रहा है। बड़ी बात है कि लुधियाना के तहसील ऑफिस रजिस्ट्री के नाम पर बड़ी रिश्वत लेने के केंद्र बने हुए हैं और यहां पर तैनात पूर्व महिला तहसीलदार भी बड़ी रिश्वतखोरी के एलजाम में जांच के घेरे में है और इसमें भी कई लोगों तक पैसा पहुंचने की बातें भी सामने आ रही हैं।

Concerns Increased Of Mla Gurpreet Gogi After All Who Is Demanding Bribe In The Name Of His Pa And Nephew

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं