September 19, 2026 06:30:31
पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का बयान नाकाबिले बर्दाश्त, पाक तुरंत उसे मंत्रीपद से हटाए: अश्वनी शर्

पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का बयान नाकाबिले बर्दाश्त, पाक तुरंत उसे मंत्रीपद से हटाए: अश्वनी शर्मा

Dec17,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

विश्व-विख्यात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान पत्रकारवार्ता में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की गई व्यक्तिगत अपमानजनक भाषा व अभद्र टिप्पणी को लेकर समस्त भारतियों में रोष की लहर दौड़ गई है। इसी रोष-स्वरूप भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में आज लुधियाना के जगराओं पुल पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान सरकार और उसके विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विरुद्ध धरना देकर जमकर रोष-प्रदर्शन किया। भाजपा लुधियाना जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में भाजपा की लीडरशिप तथा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अश्वनी शर्मा ने प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा दुनिया के ताकतवर नेताओं में शुमार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिया गया अपमानजनक बयान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान अपने नालायक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को तुरंत विदेश मंत्री पद से हटाए और उसके दिए बयान के लिए माफी मांगें, नहीं तो पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शारीरिक रूप से बड़े हो गए हैं, लेकिन मानसिक रूप से बीमार हैं। उन्होंने कहा कि पाक विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है, पाकिस्तान उस संबंध में अभी तक कोई जवाब नहीं दे पाया। उन्होंने कहा कि भारत दिन-ब-दिन तरक्की कर रहा है और नई बुलंदियों को छू रहा है, जो पाकिस्तान से बर्दाश्त नहीं हो रहा है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को घेरने में असफल रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने यूएनओ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बदतमीजी तथा नीचता की सभी हदें पार कर दी हैं। दूसरों पर आरोप लगाने वाला पाकिस्तान खुद दशकों से आंतकवाद तथा आंतकी संगठनों को पालन-पोषण करता आ रहा है और यह कई बार विश्व के समाने प्रमाणित भी हो चुका है। पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो ओसामा बिन लादेन को शहीद कहता है और लखवी, हाफिज सईद, मसूद अजहर, साजिद मीर और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकियों को पनाह देता है। अश्वनी शर्मा ने पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को उसके नाना की मौत का मंज़र याद कर सबक लेने की नसीहत देते हुए कहा कि विश्व के अग्रणी देशों के रहमोकर्म पर चल रहे कंगाल हो चुके पाकिस्तान को अब सबक ले लेना चाहिए। पाकिस्तान को भारत के साथ हुए सभी तरह के युद्धों में भारत की शूरवीर सेनाओं ने करारी हार का मुँह दिखाया और पाकिस्तान को दुम दबा कर भागने को मजबूर किया। पाकिस्तान से 1971 का युद्ध, कारगिल युद्ध, एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक आदि में भारत के जांबाज़ जवानों ने पाकिस्तान में घुस कर पाकिस्तानी सेनाओं और आंतकियों को चारों खाने चित्त किया है। लेकिन पाकिस्तान है कि सुधरने का नाम नहीं लेता। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज सारा विश्व प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की विश्व-हित्त की सोच व योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों तथा सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास के मूलमत्र की प्रशंसा कर रहा है और विश्व के अग्रणी देश खुद आगे बढ़ कर भारत से मित्रता करने के लिए आतुर हो रहे हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी सबसे बरही अर्थ-व्यवस्था वाला तथा सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थ-व्यवस्था वाला देश बन चुका है। जिसे कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान के नेता हजम नहीं कर पा रहे हैं।

Bjp Demanded Immediate Removal Of Bilawal Bhutto From Pakistan As Foreign Minister



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं