मुक्तसर। पंजाब में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने की हुंकार भरने पर आम आदमी पार्टी सत्ता में आई। अब आप के एक वर्कर हरिंदर सिंह ने ही पंजाब में बढ़ रहे भ्रष्टाचार की पोल खोली है। उसने मुक्तसर के गांव रामगढ़ चुगा में पहुंची कैबिनेट मंत्री डॉ बलजीत कौर के सामने यह मुद्दा उठाया। हरिंदर सिंह ने कहा कि उनके पिता के देहांत को 14 महीने हो चुके हैं। लेकिन कानूनी वारिस होने के नाते वह इंतकाल कराने गए तो उनसे प्रति किला 600 रुपए मांगे गए। यहां तक की पिता का देहांत होने पर अधिकारी उनसे पार्टी मांग रहे हैं। मंत्री ने वर्कर को उनकी समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री बलजीत कौर ने लोगों के साथ मीटिंग कर समस्या भी सुनी। नायब तहसीलदार ने मांगी फीस हरिंदर ने कहा कि उनके यहां कुप्रथा नहीं है कि देहांत होने पर पार्टी दी जाए। हरिंदर ने यह बात रिश्वत की डिमांड करने वाले अधिकारी के सामने ही कही। इसके बाद पटवारी से बात की गई लेकिन हल नहीं हुआ। इसके बाद नायब तहसीलदार ने 600 रुपए फीस के साथ समाधान की बात कही। लेकिन फिलहाल हल होना बाकी है। गांव पर बीमारियों का खतरा पार्टी वर्कर हरिंदर सिंह ने कहा कि गांव के लोग हैपेटाइटस-सी, काला पीलिया और अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं। यहां तक कि गांव का मौजूदा सरपंच भी हैपेटाइटस-सी का मरीज है। उन्होंने कहा कि लोग सभी समस्याओं से जूझ लेंगे लेकिन पीने के पानी की 4 किमी पाइप लाइन का प्रोजेक्ट पूरा किया जाए। हरिंदर ने कहा कि मंत्री ने भरोसा दिलाया था। लेकिन 10 महीने बीतने पर भी कोई हल नहीं हो सका है। लोगों को पीने के पानी और सिंचाई के पानी की काफी परेशानी है।
Aap Worker Exposed Corruption In Front Of The Minister Said Tehsildar Asked For Bribe To Get The Death Done