September 18, 2026 00:33:09
सतलुज क्लब चुनाव में बदले समीकरण, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर गुरमीत सिंह कैरों मजबूत स्थिति में

सतलुज क्लब चुनाव में बदले समीकरण, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर गुरमीत सिंह कैरों मजबूत स्थिति में

वाइस प्रेसिडेंट पद के दो दावेदारों के पीछे हटने की चर्चा, दो नए नाम आए आगे

Dec20,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

सतलुज क्लब चुनाव में बदल रहे समीकरण ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर गुरमीत सिंह कैरों मजबूत स्थिति में। सतलुज क्लब में आज से 9 पदों पर चुनाव को लेकर नामांकन का सिलसिला आरंभ हो गया है। नामांकन के पहले ही दिन इस चुनाव के समीकरणों में बड़े बदलाव देखने को मिलते नजर आए। जहां आज सतलुज क्लब के मौजूदा जनरल सेक्रेटरी संजीव ढांडा के बेटे अर्जुन ढांडा कल्चरल सेक्रेटरी के पद पर अपना नामांकन भरा तो वही सुबोध बातिश (एक सीनियर जर्नलिस्ट के बेटे) जोकि ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर अपना पहले दावा कर रहे थे, उनकी ओर से आज बड़ा बदलाव करते हुए वाइस प्रेसिडेंट के पद पर अपना नामांकन भरा है। इस बड़े बदलाव के चलते काफी हद तक जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर खड़े गुरमीत सिंह कैरों की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है। अभी तक इस पद पर केवल सुबोध बातिश ही उनकी टक्कर में थे, लेकिन आपसी सहमति के बाद सुबोध की ओर से ज्वाइंट सेक्रेटरी की जगह वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट पर अपना नामांकन दाखिल किया गया। वही वाइस प्रेसिडेंट के पद पर भी कई तरह के उथल पुथल देखने को मिल रहे हैं । इस पद पर प्रोफेसर अरविंद मल्होत्रा, राजेश कक्कड़ और एमपीएस पाली का नाम लिया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि प्रोफेसर अरविंद मल्होत्रा के पिता का स्वास्थ्य ठीक ना होने के चलते वे शायद अपना नामांकन न भरें और वही एक अन्य दावेदार एमपीएस पाली भी नामांकन भरते है या नहीं अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऐसे में आज इस पद पर संजय कपूर का नाम भी सामने आया है और उनकी ओर से कल वाइस प्रेसिडेंट के पद पर नामांकन भरा जा सकता है।

Sutlej Club Election On 24 December

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं