यशपाल शर्मा, लुधियाना सतलुज क्लब में होने जा रहे 9 पदों पर चुनाव को कुल 23 उम्मीदवारों की ओर से नामांकन भरा गया है। इनमें छह नामांकन कल किए गए थे और आज अंतिम दिन कुल 17 नामांकन किए गए। इन नामांकन की आज ही स्क्रीनिंग करके फाइनल उम्मीदवाराें की सूची भी नोटिस बोर्ड पर चिपका दी गई। इस बार क्लब चुनाव में सबसे अहम बात ये है कि इस बार क्लब की सबसे अहम दो पदों पर त्रिकोना मुकाबला होता दिखाई दे रहा है। महासचिव पद पर राकेश कपूर, डा. अजीत सिंह चावला व जतिंदर मरवाहा के बीच त्रिकोना मुकाबला है तो वहीं वाइस प्रधान के पद पर भी सुबोध बातिश, संजय कपूर व राजेश कक्कड़ के बीच त्रिकोना मुकाबला है। उम्मीदवारों की इस फाइनल लिस्ट को जारी करने करीब एक घंटा की देरी होती दिखी। इसका कारण था कि क्लचरल सेक्रेटरी के पद पर मौजूदा जनरल सेक्रेटरी संजीव ढांड़ा के बेटे अर्जुन ढांडा के नामांकन पर इसी पद पर खडे़ हरकेश मित्तल की ओर से एतराज दाखिल करना रहा। हरकेश मित्तल की एतराज था कि अर्जुन ढांड़ा की मेंबरशिप नई नई हैं और नियमों के तहत वे किसी भी पद पर चुनाव नहीं लड़ सकते । नामांकनों की स्क्रूटनिंग में ये पेच फंस सकता है, इसलिए संजीव ढांडा की ओर से सीनियर वकील स. परोपकार सिंह घुम्मन को क्लब बुलाया गया था। बाद में जब रिटर्निंग आफिसर व चुनाव अधिकारियों की ओर से हरकेश मित्तल के एतराज पर अर्जुन ढांड़ा को कॉल किया तो इस पर उनके वकील ने विभिन्न सेक्शन का हवाला देते हुए इस एतराज पर अपना पक्ष रखा। जिसके बाद परोपकार सिंह घुम्मन की ओर से इस पर पूरा एक नोट टाइप करके दिया। जिसे पढ़ने के बाद रिटनिंग आफिसर ने अर्जुन ढांडा के नामांकन पर अपनी मोहर लगा उसे चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दी और इसके बाद ही फाइनल लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगाई गई। ----------- -जानें किस पद पर किस किस ने किया आवदेन फाइनांस सेक्रेटरी- ध्रुव अग्रवाल, केपीएस वालिया ज्वाइंट सेक्रेटरी- गुरमीत सिंह कैरो, मनोज खन्ना स्पोटर्स सेक्रेटरी- नितिन गुप्ता, डा. सुलभा जिंदल बार सचिव- विवेक शर्मा, भूपिंदर सिंह देव मैस सचिव- नवतेज सिंह नटट, मनिंदर सिंह बेदी कल्चरल सेक्रेटरी अर्जुन ढांडा, हरकेश मित्तल रत्तनदीप सिंह लाटी बावा एक्जिक्यूटिव- नीलम सग्गड़ (लेडीज) डा. अरुण धवन, सुरिंदर सिंह बेदी, संजीव सिंघल
Nominations Of Total 23 Candidates Came For 9 Posts Of Sutlej Club